बिग बॉस 12 में अचानक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। बता दें कि शो के आखिरी पड़ाव पर मिडवीक एविक्शन के जरिए सुरभि राणा को बाहर कर दर्शकों को चौंका दिया है। वहीं, बाकी के बचे कंटेस्टेंट्स टॉप 5 की रेस में खड़े हैं। इनमें, रोमिल, श्रीसंथ, दीपिका, दीपक और करणवीर का नाम शामिल है। ऐसे में बात करेंगे उन 5 कारणों की जिनकी वजह से सुरभि को होना पड़ा फिनाले की दहलीज से अचानक बाहर...
2 of 6
surbhi bigg boss
- फोटो : bigg boss
सुरभि के बाहर होने का सबसे बड़ा कारण बना बात-बात पर श्रीसंथ से लड़ना। जी हां, सुरभि ने जब से घर में एंट्री ली थी तब वह श्रीसंथ को ही टारगेट करती रही थीं। ऐसे में सोशल मीडिया पर श्रीसंथ के फैन्स ने सुरभि को नकारना शुरू कर दिया। क्योंकि आपको बता दें कि श्रीसंथ के फैन्स कभी-कभी सुरभि को भी सपोर्ट किया करते थे। ऐसे में श्रीसंथ इस वक्त टॉप पर चल रहे हैं।
सुरभि के अचानक घर से निकल जाने की दूसरी वजह में था घर में होने वाले लक्जरी बजट टास्क। अगर सोशल मीडिया पर से यूजर्स के आंकडें उठाए तो ज्यादातर का यही मानना है कि सुरभि हर टास्क में बहुत ही जिद्दी और झगड़ालू किस्म की कंटेस्टेंट रही हैं। क्योंकि अगर आप देखेंगे तो सुरभि ने हर टास्क में लड़ाई ही की है।
सुरभि को ओवरकॉन्फिडेंट होने के चलते भी शो से इस मोड़ पर आकर बाहर होना पड़ा है। बता दें कि सुरभि में टिकट टू फिनाले जीतने से पहले ही जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास था जिसके चलते वह घरवालों और अपने फैन्स में विश्वास पैदा नहीं कर सकीं। क्योंकि सुरभि बात-बात पर घर में यह कहती दिखाई दीं कि वह ही यह शो जीतकर जाएंगी।
सुरभि के अचानक बाहर होने का चौथा कारण है उनका नौटंकीबाज होना। घर में उन्हें सबसे बड़ा नौटंकीबाज माना जाता था। क्योंकि घर में वह श्रीसंथ की तरह बात-बात पर रोने लग जाया करती थी और किसी की भी बात को ना मानने पर अडिग रहती थी। बता दें कि सुरभि ने वाइल्ड कार्ड के जरिए शो में एंट्री ली थी लेकिन उनका सफर शो के आखिरी स्टेशन से थोड़ी देर पहले ही रुक गया।