फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले एपिसोड के बाद ही कपिल शर्मा को चैनल ने धमकाया, महंगी पड़ सकती हैं हरकतें

Fri, 30 Mar 2018 05:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 30 Mar 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
Sources says Channel warned Kapil Sharma to shoot on time or cancel the contract
Kapil Sharma
कपिल शर्मा के नए शो 'फैमिली टाइम विद कपिल' का पहला एपिसोड टेलीकास्ट हुआ है। पहले एपिसोड के बाद से ही लगातार उनके खराब बर्ताव और काम के प्रति लापरवाही की खबरों ने जोर पकड़ लिया। जिसका जीता जागता उदाहरण हाल ही में रानी मुखर्जी को 2 घंटे इंतजार करवाने के बाद शूट को कैंसिल करना है। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि कपिल के इस रवैये से चैनल भी परेशान है यहां तक कि उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने की बात भी कह डाली है। 

 
Sources says Channel warned Kapil Sharma to shoot on time or cancel the contract
Kapil Sharma
पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि कपिल के शूट को कैंसिल करने से चैनल को 30 से 35 लाख का झटका लगा है। हालांकि अब Bollywoodlife को एक सूत्र ने बताया कि 30 लाख बर्बाद होने के आंकड़े को किसी ने बहुत ही बढ़ा-चढ़ाकर बता दिया है। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि चैनल ने कपिल के खिलाफ सख्त कदम उठाने का फैसला किया है।सूत्रों की मानें तो चैनल के एक अधिकारी ने कपिल को चेतावनी तक दे डाली। 
Sources says Channel warned Kapil Sharma to shoot on time or cancel the contract
Kapil Sharma
कहा जा रहा है कि चैनल के अधिकारी ने कपिल को वार्निंग देते हुए कहा - 'या तो आप समय पर शूटिंग करें नहीं तो चैनल के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म करें।' आपको बता दें, कपिल का गैर जिम्मेदाराना बर्ताव पहले भी देखा जा चुका है। एक वेब पोर्टल ने कपिल के करीबी दोस्त से इस मामले में बात की थी। उन्होंने कपिल से जुड़ी जो बात बताई वह उनके फैंस को झटका जरूर दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sources says Channel warned Kapil Sharma to shoot on time or cancel the contract
Kapil Sharma
कपिल के दोस्त ने बताया कि को-स्टार से रिश्तों की वजह से कपिल काफी परेशान हैं। कपिल के दोस्त ने कहा था - 'वह उसको अपने दिमाग से निकाल नहीं पा रहा है। वह जिंदगी और करियर दोनों को नुकसान पहुंचा सकती है। हम लोगों ने कपिल से कहा भी कि अपने काम पर फिर से फोकस करो वो तुम्हें डिप्रेशन से बाहर निकाल सकता है।' फिलहाल इस मामले पर अभी तक कपिल शर्मा की ओर से कोई भी बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
Sources says Channel warned Kapil Sharma to shoot on time or cancel the contract
Kapil Sharma
गौरतलब है कि कपिल ने नए शो का प्रोमो अजय देवगन के साथ ही शूट किया था। जिसमें साफ तौर फर देखा जा सकता है कि कैसे अजय कपिल को बीते बर्ताव पर कमेंट कर रहे हैं। कपिल के नए शो को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे लेकिन शो को इस बार तीखी प्रतिक्रिया मिल रही है। ज्यादातर लोग शो को बकवास और बोरिंग कह रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed