सिद्धार्थ शुक्ला(Sidharth Shukla) का 40 साल की कम उम्र में इस दुनिया को यूं अलविदा कह जाना हर किसी का दिल तोड़ गया। उनके अचानक निधन से पूरा देश सदमें में हैं। सिद्धार्थ शुक्ला अपने करियर की ऊंचाइयों पर थे और उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स थे। अपने 40 साल के करियर में उन्होंने अपने कड़े संघर्ष से टेलीवीजन के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपनी एक खास जगह बनाई। गुरुवार को जब सिद्धार्थ को कपूर अस्पताल लाया गया तब तो उनकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला ने रात में सोने से पहले एक दवाई ली थी। सुबह सिद्धार्थ ने सीने में दर्द की शिकायत की थी। इसपर उनकी मां ने उन्हें पानी पिलाकर सुला दिया था।
सिद्धार्थ शुक्ला: डॉक्टर्स ने तबीयत खराब होने के बाद एक्टर को वर्कआउट कम करने की दी थी सलाह, पढ़ें पूरी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिनों से अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे सिद्धार्थ
सिद्धार्थ शुक्ला टेलीविजन के न सिर्फ सबसे हैंडसम बल्कि सबसे फिट अभिनेताओं में से भी एक थे। वो अपनी रोज की एक्सरसाइज से किसी भी तरह का समझौता नहीं करते थे। लेकिन अभिनेता के ट्रेनर का कहना है कि सिद्धार्थ पिछले कुछ दिनों से अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे। एक निजी न्यूज चैनल को सिद्धार्थ के ट्रेनर ने बताया कि वर्कआउट तो वो दो घंटे के लिए ही सिद्धार्थ करते थे लेकिन बीच में ब्रेक और रेस्ट करते-करते तीन से चार घंटे हो ही जाते थे। सिद्धार्थ मेरे केवल क्लाइंट ही नहीं थे बल्कि हमारे बीच एक गहरी दोस्ती भी थी’।
24 अगस्त को हुई थी अंतिम मुलाकात
सिद्धार्थ शुक्ला के ट्रेनर ने बताया कि सिद्धार्थ शुक्ला से उनकी अंतिम मुलाकात 24 अगस्त को हुई थी। उन्होंने कहा, ‘वो जिम में आए थे और उन्होंने मुझे विश किया था। उन्होंने ट्रेनिंग की और चले गए। मुझे शूटिंग के लिए 25 को भोपाल के लिए निकल रहा था। हमारी वर्कआउट 24 अगस्त ही लास्ट वर्कआउट थी। मैंने उनसे कहा कि मैं 30 को वापस आ जाऊंगा, तो सिद्धार्थ बोले मैं आपके असिस्टेंट की हेल्प से वर्कआउट कर लूंगा।'
पूरी तरह टूटी शहनाज गिल
सिद्धार्थ के जाने से न सिर्फ प्रशंसकों की चहेती सिड्नाज की जोड़ी टूटी बल्कि खुद सिद्धार्थ शुक्ला के जाने से पूरी तरह से टूट चुकी हैं। शहनाज (Shehnaaz Gill) के पिता ने बताया कि उनकी बेटी शहनाज का रो-रोकर बुरा हाल है। ‘शहनाज के पिता ने बताया कि बेटी ने उनसे कहा कि "मेरे हाथों में वो दुनिया छोड़कर गया है। अभी आई खबर के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी आखिरी सांस शहनाज के हाथों में ली थी। उनके जाने के बाद से शहनाज बुरी तरह टूटी हुईं हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ को अपनी बांहों में आखिरी सांस लेते हुए देख वो इस सदमे से बाहर नहीं आ पा रही हैं।
आज होगा सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार
सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद कूपर अस्पताल में उनका पोस्टमार्ट्म किया गया, जिसके बाद आज यानी कि शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पर वरुण धवन सहित कई कलाकार पहुंचे थे। कई कलाकारों ने ट्वीट कर बताया कि वो इस खबर पर अब तक यकीन नहीं कर पा रहे हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद उनके कई पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।