{"_id":"5f0d7f638ebc3e638c7726f1","slug":"shweta-tiwari-to-parth-samthaan-tv-actors-back-to-shooting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीवी के इन सितारों ने शुरू कर दी दोबारा शूटिंग, कोरोना काल में सेट पर पहुंचे कुछ इस तरह","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
टीवी के इन सितारों ने शुरू कर दी दोबारा शूटिंग, कोरोना काल में सेट पर पहुंचे कुछ इस तरह
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 14 Jul 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
शूटिंग के दौरान मास्क पहने सितारे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी सीरियल की शूटिंग मुंबई में फिर से शुरू हो चुकी है। कई सीरियल्स के नए एपिसोड प्रसारित होने लगे हैं। सेट से अलग अलग तस्वीरें भी सामने आई हैं, जहां सीरियल के क्रू मेंबर्स सहित कलाकार और मेकर्स मास्क, फेसशील्ड सहित सुरक्षा के तमाम नियमों का पालन करते दिखे। आज हम आपको ऐसे ही कलाकारों की तस्वीरें दिखाते हैं जो दोबारा शूटिंग शुरू होने पर सेट पर पहुंचे।
2 of 6
शुभांगी अत्रे, रोहिताश्व गौर
- फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडी शो भाबीजी घर पर है की शूटिंग शुरू हो गई है। सीरियल में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने सेट से तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में उनके को- एक्टर रोहिताश्व गौर भी है। दोनों ने मास्क पहना हुआ है।
3 of 6
पार्थ समथान
- फोटो : सोशल मीडिया
कसौटी जिंदगी के फेम अभिनेता पार्थ समथान ने सेट पर लौटते ही अपनी तस्वीर पोस्ट की। पार्थ लिखते हैं कि 'तीन महीने के बाद फिर से शूटिंग।' तस्वीर में पार्थ अपना मेकअप करवा रहे हैं। उनके मेकअपमैन ने पीपीई किट पहन रखी है। हालांकि पिछले दिनों पार्थ का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव निकला। उनमें हल्के लक्षण पाए गए हैं। डॉक्टर्स की निगरानी में वो इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
साथी कलाकार के साथ श्वेता तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता तिवारी सीरियल मेरे डैड की की दुल्हन में मुख्य किरदार निभा रही हैं। सेट से श्वेता ने ये सेल्फी पोस्ट की। उनके साथ उनकी को-एक्ट्रेस अंजलि हैं। तस्वीर के साथ श्वेता ने लिखा, 'छह फीट की दूरी बनाएं रखें।'
विज्ञापन
5 of 6
हिमेश रेशमिया
- फोटो : सोशल मीडिया
गायक हिमेश रेशमिया सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स के सेट पर लॉकडाउन में पहली बार पहुंचे। इस दौरान सेट पर हिमेश काफी भावुक हो गए। उन्होंने लिखा- 'कोरोना के बाद से दुनिया बिल्कुल बदल गई है। इससे मेरा नजरिया बदल गया। जिस तरह से मैं जीवन की सबसे छोटी चीजों को देखता हूं, जो चीजें आपको खुश करती हैं, वह सब बदल गई हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।