फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OMG! अंगूरी भाभी को कमिश्नर ने दे दी दारोगा की वर्दी, हाथ में आया डंडा तो कर डाला ये कांड

Tue, 14 Jul 2020 02:32 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Tue, 14 Jul 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
bhabhiji ghar par hai angoori bhabhi aka shubhangi atre playing policeman character
शुभांगी अत्रे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'भाबीजी घर पर हैं' समेत कई धारावाहिकों की वापसी सोमवार से अपने ताजा एपिसोड्स के साथ टीवी पर हो गई है। इस शो के निर्माताओं का दावा है कि आने वाले एपिसोड इसके प्रशंसकों को पहले से भी कहीं ज्यादा हंसाएंगे और गुदगुदाएंगे। 

bhabhiji ghar par hai angoori bhabhi aka shubhangi atre playing policeman character
शुभांगी अत्रे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'भाबीजी घर पर हैं' शो के प्रशंसकों को और भी ज्यादा खुशी होगी जब उन्हें पता चलेगा कि उनकी इस शो की चहेती किरदार अंगूरी भाभी अब सिर्फ घर में रहकर काम करने वाली और रोटी-सब्जी बनाने वाली नहीं रहीं, बल्कि उनको एक दारोगा बना दिया गया है।

bhabhiji ghar par hai angoori bhabhi aka shubhangi atre playing policeman character
शुभांगी अत्रे - फोटो : सोशल मीडिया

जी हां! और दारोगा बनकर अंगूरी भाभी बहुत खुश भी हैं। दरअसल, आने वाले एपिसोड में अंगूरी अपने मोहल्ले में गरीबों को खाना खिलाती हुई नजर आएंगी। अपने पैसों को दूसरों पर खर्च होता देख उनके पति मनमोहन तिवारी पुलिस कमिश्नर से उसे गिरफ्तार करने के लिए कहेंगे। लेकिन, यहां बात उल्टी पड़ जाती है और कमिश्नर अंगूरी को पुलिस स्टेशन का नया दारोगा बना देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bhabhiji ghar par hai angoori bhabhi aka shubhangi atre playing policeman character
शुभांगी अत्रे - फोटो : सोशल मीडिया

अपने इस नए अवतार के बारे में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री शुभांगी अत्रे कहती हैं, 'नए एपिसोड्स के साथ मॉडर्न कॉलोनी में ढेर सारी खुशियां लौट आएंगी और मस्ती होगी। मैं पहली बार किसी पुलिसवाले की भूमिका निभा रही हूं और मुझे बहुत मजा आ रहा है। साड़ी से थोड़ी देर के लिए निजात पाकर पुलिस वाले की एक बिल्कुल नई वर्दी पहनना बहुत अच्छा लग रहा है। सच कहूं तो पुलिस की लाठी को मैंने ऑफ कैमरा भी लोगों को लाइन में रखने के लिए इस्तेमाल किया है।'

विज्ञापन
bhabhiji ghar par hai angoori bhabhi aka shubhangi atre playing policeman character
सौम्या टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कुछ ही दिन पहले शो में अनीता भाभी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सौम्या टंडन की पर्सनल हेयर ड्रेसर को कोरोना से पीड़ित पाया गया था। जिसके बाद से शो के सेट पर हड़कंप मच गया था। हालांकि, उस समय सौम्या अपना सीक्वेंस न होने की वजह से शूटिंग के लिए सेट पर उपस्थित नहीं थीं। फिर भी निर्माताओं ने उन्हें कुछ दिन के लिए सेट से दूर रहने की ही हिदायत दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed