फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shweta Tiwari: 'वो हर तीसरे लड़के को डेट करती है,' पलक तिवारी की डेटिंग लाइफ पर मां श्वेता ने दिया बेबाक जवाब

Mon, 30 Dec 2024 01:12 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 30 Dec 2024 01:12 PM IST
सार

श्वेता तिवारी ने बेटी पलक तिवारी की डेटिंग की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही बड़ा बयान देती और ट्रोल्स को आड़े हाथों लेती नजर आई हैं। 
 

विज्ञापन
Shweta Tiwari on Palak Tiwari ibrahim ali khan dating rumours said She dates every third boy
श्वेता तिवारी-पलक तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम

अफवाह है कि पलक तिवारी सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान को डेट कर रही हैं। उनके लगातार एक साथ दिखने से इन अफवाहों को हवा मिली। वहीं, बेटी की डेटिंग की रिपोर्ट्स पर अब खुद मां श्वेता तिवारी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। साथ ही खुलासा किया कि इन सबका उन पर कैसा प्रभाव पड़ता है। 

Shweta Tiwari on Palak Tiwari ibrahim ali khan dating rumours said She dates every third boy
पलक तिवारी-इब्राहिम अली खान-श्वेता तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम

बेटी की डेटिंग रिपोर्ट्स पर श्वेता की दो टूक

जब श्वेता तिवारी से बेटी पलक तिवारी की डेटिंग अफवाहों पर उनके विचार पूछे गए, तो उन्होंने कहा, 'अफवाहें अब मुझे परेशान नहीं करतीं, पिछले कुछ वर्षों में मुझे एहसास हुआ है कि लोगों की याददाश्त केवल चार घंटे तक रहती है। उसके बाद वे समाचार भूल जाएंगे, तो चिंता क्यों करें? अफवाहों के मुताबिक, मेरी बेटी हर तीसरे लड़के को डेट कर रही है और मैं हर साल शादी कर रही हूं।'

Shweta Tiwari on Palak Tiwari ibrahim ali khan dating rumours said She dates every third boy
श्वेता तिवारी-पलक तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम

ट्रोल्स को दिया करारा जवाब 

श्वेता तिवारी ने अपनी बात में जोड़ा, 'इंटरनेट के अनुसार, मैं पहले ही तीन बार शादी कर चुकी हूं। ये चीजें अब मुझे प्रभावित नहीं करतीं, पहले करती थीं जब सोशल मीडिया नहीं था और कुछ पत्रकार फिल्मी हस्तियों के बारे में अच्छा लिखना बिल्कुल पसंद नहीं करते थे। मनोरंजन जगत की हस्तियों के बारे में नकारात्मकता बिकती है। उस युग से निपटने के बाद, इसका मुझ पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।'
 

Bigg Boss 18: इस कारण बिग बॉस से बाहर हुए दिग्विजय राठी, एल्विश यादव ने खुलकर बताया कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
Shweta Tiwari on Palak Tiwari ibrahim ali khan dating rumours said She dates every third boy
श्वेता तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम @shweta.tiwari

बेटी की ट्रोलिंग से होता है दुख 

बेटी पलक की ट्रोलिंग पर अपना दुख जाहिर करते हुए श्वेता तिवारी ने कहा, 'यह मुझे कभी-कभी डराता है। पलक चाहे कैसी भी दिखती हो लेकिन वो बहुत मासूम है। वो लोगों को जवाब देना नहीं जानती है। ट्रोलिंग का ये युग काफी बदसूरत हो गया है। लोगों ने उसे नीचे खींचने की कोशिश की है, लेकिन वह कमेंट्स नहीं पढ़ती है। हालांकि, जब वो ट्रोल होती है तो इसका मुझ पर असर पड़ता है।' 

Naga-Sobhita: प्रधानमंत्री मोदी ने किया अक्किनेनी नागेश्वर राव को याद, शोभिता-नागा चैतन्य ने जताया आभार

विज्ञापन
Shweta Tiwari on Palak Tiwari ibrahim ali khan dating rumours said She dates every third boy
श्वेता तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम@shweta.tiwari

श्वेता-पलक का वर्कफ्रंट 

श्वेता तिवारी को 'कसौटी जिंदगी की', 'परवरिश' और 'बेगुसराय' जैसे पॉपुलर टीवी शोज में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। वहीं, पलक की बात करें तो उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। फिल्म में शहनाज गिल, राघव जुयाल, पूजा हेगड़े और सिद्धार्थ निगम भी हैं। हालांकि, यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रही। वह अगली बार हॉरर-कॉमेडी 'द वर्जिन ट्री' में दिखाई देंगी। फिल्म में संजय दत्त, मौनी रॉय और सनी सिंह भी हैं और इसके 2025 में रिलीज होने की उम्मीद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed