बीते दिनों श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) पति अभिनव कोहली (Abhinav Kohli) की वजह से काफी सुर्खियों में थीं। यहां तक कि श्वेता ने अभिनव के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी की थी। श्वेता ने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया था। हाल ही में श्वेता ने इंटरव्यू के दौरान अपनी शादी और उस वक्त के बारे में बात की जब वह मुश्किल दौर से गुजर रही थीं।
2 of 5
Abhinav Kohli, Shweta Tiwari and Palak
- फोटो : file photo
श्वेता तिवारी ने हिंदुस्तान टाइम्स से इंटरव्यू के दौरान ये बातें कहीं। श्वेता तिवारी ने कहा- 'मेरे खानदान ने 5 साल में बस एक बार ही मेरा हाल जाना। लोगों के लिए ये कहना आसान होता है कि लड़की ने ही कुछ किया होगा या उसमें कोई दिक्कत होगी तभी दूसरी शादी भी नहीं चल पाई। जब मेरा करियर ऊंचाई पर था तब मैंने शादी की। उस वक्त भी लोगों ने कहा था कि मेरा करियर अब खत्म हो चुका है। मैंने लोगों की सोच खुद पर हावी नहीं होने दी।'
3 of 5
shweta tiwari, palak tiwari
- फोटो : social media
श्वेता ने आगे कहा- 'मुझे इस बात की बिल्कुल भी चिंता नहीं थी कि मेरा खानदान क्या कहेगा जो 5 साल में एक बार मेरा हाल-चाल लेता है। मैंने अपनी चिंता की,बच्चों की और अपने परिवार के बारे में सोचा। अगर कोई मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा तो उनकी मेरी जिंदगी में कोई जगह नहीं है। मैं उन्हें अटेंशन नहीं दूंगी। जो मेरे परिवार को खुश रखेगा, उनकी बढ़ने में मदद करेगा, उनके लिए मैं करूंगी।'
4 of 5
Shweta Tiwari family photo
- फोटो : Social Media
'मुझे अपनी बेटी और बेटे को बड़ा करना है ,घर चलाना है, इसलिए मैं कमजोर नहीं पड़ सकती। मेरी बेटी पलक ने मेरी मां बनकर मेरा ख्याल रखा है। श्वेता तिवारी अभिनव कोहली से अलग हो गई हैं। श्वेता ने साल 2013 में अभिनव कोहली से शादी कर ली। शादी के बाद श्वेता दूसरी बार मां बनीं। जिससे उनका एक बेटा रेयांश है। अभिनव से पहले श्वेता ने राजा चौधरी से शादी की थी। राजा चौधरी से जिस वक्त श्वेता ने शादी की थी उनकी उम्र 19 साल थी।
5 of 5
raja chaudhary, shweta tiwari, abhinav kohli
- फोटो : social media
राजा से शादी के बाद दोनों की अनबन की खबरें आने लगीं जिसके बाद उन्होंने तलाक ले लिया था। राजा और श्वेता की एक बेटी है जिसका नाम पलक है। आपको बता दें, श्वेता तिवारी इस वक्त 'मेरे डैड की दुल्हन' सीरियल में नजर आ रही हैं। इस सीरियल में वरुण बडोला हैं। इस सीरियल से श्वेता लंबे वक्त बाद टीवी में वापसी की है। श्वेता आखिरी बार 'बेगुसराय' में नजर आई थीं।
Bigg Boss 13: देर रात शेफाली बग्गा ने कीं ऐसी हरकतें, विकास-सिद्धार्थ ने कर दिया बाथरूम में बंद