फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss: शो से बाहर होंगे साजिद खान? यौन शोषण मामले की कार्रवाई के चलते लिया जा सकता है यह फैसला

Mon, 31 Oct 2022 10:20 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 31 Oct 2022 10:20 AM IST
विज्ञापन
Sherlyn Chopra Statement Recorded Against Sajid Khan Filmmaker Can Be Out Of Bigg Boss 16
साजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया

साजिद खान मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल, अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने फिल्ममेकर के खिलाफ जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। अब अभिनेत्री के बयान के आधार पर पुलिस जल्द कार्रवाई शुरू करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पुलिस, बिग बॉस की टीम से संपर्क कर साजिद खान से जल्द पूछताछ कर सकती है। ऐसे में कहा जा रहा है कि साजिद खान को चलते शो से बाहर निकाला जा सकता है। बता दें कि साजिद पर कई मॉडल्स, एक्ट्रेसेस और जर्नलिस्ट ने मीटू आंदोलन के तहत यौन शोषण के आरोप लगाए थे। जिसके बाद उन्हें आईएफटीडीए एसोसिएशन ने एक साल के लिए इंडस्ट्री में बैन कर दिया था। हालांकि, बाद में उन्हें क्लीनचित दे दी गई थी।

Sherlyn Chopra Statement Recorded Against Sajid Khan Filmmaker Can Be Out Of Bigg Boss 16
शर्लिन चोपड़ा, साजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, अब शर्लिन चोपड़ा ने इसे कानूनी रूप दे दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान शर्लिन चोपड़ा ने बताया कि जब मैं अपना बयान दर्ज करवाने जुहू पुलिस स्टेशन पहुंची तो मुझे यह कहकर वापस भेजने की कोशिश की गई कि जिस पुलिस ऑफिसर को यह केस सौंपा गया है वह मौजूद नहीं है। हालांकि, फिर आनाकानी के बाद मैंने पीएसआई मेघा के सामने बयान दर्ज करवाया।

यह भी पढ़ें-   क्या 'कांतारा' का हिंदी रीमेक बनेगा, कौन निभाएगा मुख्य किरदार? ऋषभ शेट्टी ने दिए चौंकाने वाले जवाब

Sherlyn Chopra Statement Recorded Against Sajid Khan Filmmaker Can Be Out Of Bigg Boss 16
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

शर्लिन ने बयान दर्ज करवाने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा, साजिद खान पर किसी और का नहीं बल्कि सलमान भाई का हाथ है और उनके होते हुए कोई भी साजिद का बाल भी बांका नहीं कर सकता है। इसी के साथ अभिनेत्री ने सलमान खान से सवाल करते हुए कहा, हमलोग भी आपको भाईजान कहते हैं तो क्या हम आपकी बहन नहीं हैं। इसके बाद शर्लिन ने कहा कि वह लोग सलमान खान के घर के बाहर जाकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रोटेस्ट करेंगे।

यह भी पढ़ें-  ट्रोल्स के डर से मेकर्स ने बदली आदिपुरुष की रिलीज डेट? जानें प्रभास की फिल्म का अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
Sherlyn Chopra Statement Recorded Against Sajid Khan Filmmaker Can Be Out Of Bigg Boss 16
अरमान कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही साजिद को चलते शो से बाहर निकाला जा सकता है, हालांकि यह पहली बार नहीं है जब किसी सदस्य को कोनूनी वजहों से शो से बाहर किया गया हो। इससे पहले भी अरमान कोहली को चलते से शो अरेस्ट किया जा चुका है। दरअसल, बिग बॉस के सातवें सीजन में अरमान कोहली और सूफिया हयात के बीच जोरदार लड़ाई हुई थी। लड़ाई के दौरान सूफिया को अरमान के हाथ से वायपर लग गया था। जिसके बाद सूफिया ने अरमान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी और कार्रवाई के लिए उन्हें शो से बाहर जाना पड़ा था।

यह भी पढ़ें- 'मौला जट्ट' ने 'आरआरआर' को चटाई धूल! यूके बॉक्स ऑफिस पर महज 17 दिन में कर डाला यह कमाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed