भारत-पाक के बीच जंग सिर्फ बॉर्डर पर ही नहीं बल्कि बॉलीवुड और टीवी पर भी इसका असर साफ देखने को मिलता है। जहां एक तरफ पाकिस्तानी एक्टर्स हिंदी फिल्म सिनेमा में तो नजर आते हैं लेकिन देश के कुछ सुपरहिट शोज और सीरियल पाकिस्तान में पूरी तरह से बैन किए हुए हैं...तो आइए जानते हैं ऐसे में इन 7 सीरियल्स के बारे में....
शिल्पा शिंदे ‘भाभी जी घर पर हैं’ टीवी सीरियल से इस कदर पॉपुलर हुईं थी कि ‘बिग बॉस-11’ का खिताब भी उनके नाम रहा। हालांकि, वो अब ‘भाभी जी घर पर हैं’ शो का हिस्सा नहीं हैं। यह दो औरतों की कहानी है, जिनका घर आमने-सामने है। इन दोनों के ही पति अपनी पत्नी से ज्यादा एक-दूसरे की पत्नी पर ध्यान देते हैं। लेकिन इस पॉपुलर शो को पाकिस्तान में टेलीकास्ट नहीं किया जाता।
पॉपुलर टीवी सीरियल ‘नागिन’ से मौनी रॉय अब स्टार बन चुकी हैं। बता दें कि वह सलमान के साथ फिल्म 'रेस 3' में नजर आ चुकी हैं। खबर है कि यह फैंटेसी शो जब अपने दूसरे सीजन में था, तब इसे पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था।
4 of 8
Naagin actor Arjun Bijlani
बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर रियल्टी शो बिग बॉस भी पाकिस्तान में बैन किया जाता है। जबकि सलमान खान इस शो को होस्ट करते हैं और पाकिस्तानी सिनेमाओं में उनकी हुकूमत चलती है। लेकिन भारत-पाक के बिगड़ते रिश्ते के बीच यह शो 2015 में अपने 9 वें सीजन से ही पाक में बैन है।
5 of 8
TV Serial
- फोटो : colors
एक हकलाने वाली लड़की के जीवन संघर्ष पर आधारित इस शो को भी पाकिस्तान में जगह नहीं दी गई थी। दो साल चले सीरियल 'थपकी प्यार की' में एक्ट्रेस को लाख मुश्किलों के बाद भी एक संघर्षशील और आत्मनिर्भर दिखाया है।