बिग बॉस के इतिहास का सबसे अनुठा सीजन 11 को माना जाता है। क्योंकि इस सीजन में सबसे ज्यादा मजा और कंट्रोवर्सी देखने को मिली। साथ ही टास्क भी बड़े मजेदार थे। लेकिन शो के खत्म होने के बाद केवल पांच ऐसे कंटेस्टेंट्स रहे हैं जिनपर लोगों की नजर शो के बाद भी बराबर रहीं...
शो में मास्टरमाइंड के नाम से पहचान रखने वाले विकास गुप्ता को शो से पहले कोई नहीं जानता था। हालांकि वे पॉपुलर टीवी सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' से परदे के पीछे से जुड़ें हुए थे। लेकिन शो में आने के बाद उनकी पॉपुलरिटी को चार चांद लग गए। फिलहाल विकास ने अपने कईं प्रोजेक्ट्स के बारे में खुलासा किया है।
वहीं, शो में बतौर कॉमनर और पड़ोसी घर से आए लव त्यागी ने शो में धीमी शुरुआत की थी लेकिन देखते ही देखते वह शो के आखिरी पड़ाव तक पहुंचने में कामयाब हुए। फिलहाल वह लाइमलाइट की दुनिया से दूर हैं। बता दें कि शो के बाद लव ने एक वीडियो शेयर कर कहा था कि वह स्क्रिन पर नहीं आना चाहते हैं साथ ही उन्होंने टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी और स्प्लिट्सविला में भी ना जाने का फैसला लिया था।
4 of 6
priyank sharma hiten tejwani
बात करते हैं घर के दूसरे पहलवान प्रियांक शर्मा की जोकि रियलिटी शो स्प्लिट्सविला से आए थे। हालांकि जब प्रियांक लोगों की नजरों में चढ़े थे, लेकिन बिग बॉस मे आने के बाद उनको नई पहचान मिली। वहीं, शो के बाद विकास गुप्ता उन्हें लेकर एक प्रोजेक्ट पर काम करने की बात कर रहे थे। खबर है कि वे जल्दी बॉलीवुड में भी नजर आ सकते हैं।
शो की विनर शिल्पा शिंदे बिग बॉस में आने से पहले टीवी सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' से दर्शकों के दिल में जगह बना चुकी थीं और जीत के बाद से वे सातवें आसमान रही थीं। बता दें कि शिल्पा टेलीविजन के अलावा फिल्मों में भी काम कर चुकी है। लेकिन जीत के बाद से वे अपने घर ही जीत का जश्न मनाया। फिलहाल वह किसी प्रोजेक्ट पर काम करती नहीं दिख रही हैं।