शिवरात्रि के मौके पर हम आपको 90 के दशक के उस 'शिव' के बारे में बताते हैं कि जिसने हिट सीरियल 'ओम नमः शिवाय' में लीड रोल निभाया था । आप भले उन्हें भूल गए हों लेकिन आज भी ये एक्टर फिल्मों में नजर आता है । लेकिन आप पहचान नहीं पाते होंगे । 90 के दशक में छोटे परदे पर धार्मिक शोज का बोलबाला था।
उसी दौर में 'ओम नम: शिवाय' सीरियल बहुत लोकप्रिय हुआ था । धीरज कुमार के निर्देशन में बना ये शो बच्चों से लेकर बूढ़े तक को पसंद था । इसमें शिव का किरदार एक्टर समर जय सिंह ने निभाया था। भगवान शिव के रोल में समर जय सिंह लोगों को इस कदर पसंद आया कि लोग रियल लाइफ में भी समर जय सिंह को भगवान शिव ही समझने लगे।
3 of 6
समर जय सिंह
- फोटो : Cinespot
हालांकि समर जय सिंह ने कई और मायथोलॉजिकल शोज में काम किया जिनमें 'सम्राट अशोक', 'मृत्युंजय', 'रामायण' और 'महाराजा रंजीत सिंह' शामिल हैं, लेकिन भगवान शिव का किरदार उनके बाकी किरदारों पर भारी पड़ा। आज भी लोग समर जय सिंह को भगवान शिव के किरदार के लिए ज्यादा जानते हैं।
टीवी के अलावा समर जय सिंह ने फिल्मों में भी काम किया। 'लिटिल वॉर', 'सुंदरी', 'गदर: एक प्रेम कथा', 'पिंजर', 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों', 'अपने', 'एक था टाइगर' और 'हीरोपंती' जैसी फिल्मों में वो नजर आए। क्या आप जानते हैं कि आजकल समर जय सिंह क्या काम कर रहे हैं ?
समर जय सिंह एक्टिंग कोच हैं और मुंबई में Kreating Charakters के नाम से एक्टिंग स्कूल चला रहे हैं। इस इंस्टीट्यूट के जरिए वो उन युवाओं को एक्टिंग में ट्रेनिंग दे रहे हैं जो फिल्मों और टीवी की दुनिया में अपना करियर बनाने का सपना लेकर मुंबई आते हैं।