{"_id":"5c57f48dbdec22093e7c00e7","slug":"rohit-shetty-angry-on-vikas-gupta-on-his-prank-in-khatron-ke-khiladi-9","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खतरों के खिलाड़ी के सेट पर विकास गुप्ता की हरकत पर भड़के रोहित शेट्टी, बोले-आप अपनी हद में रहें","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
खतरों के खिलाड़ी के सेट पर विकास गुप्ता की हरकत पर भड़के रोहित शेट्टी, बोले-आप अपनी हद में रहें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 04 Feb 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस सीजन 11 फेम विकास गुप्ता इन दिनों टेलीविजन के नंबर वन शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ से सुर्खियां बटोर रहे हैं। वह शो में अक्सर कोई न कोई ऐसी हरकत कर देते हैं कि शो के होस्ट रोहित शेट्टी का पारा चढ़ जाता है। बीते दिनों रोहित शेट्टी ने टास्क बीच में छोड़ने पर विकास को लताड़ लगाई थी। एक बार फिर विकास गुप्ता की हरकत पर रोहित शेट्टी भड़क गए और उन्हें अपनी मर्यादा में रहने की हिदायत दे दी।
2 of 5
vikas gupta
बीते रविवार ‘खतरों के खिलाड़ी’ के एपिसोड में विकास गुप्ता शो के दूसरे कंटेस्टेंट पुनीत के साथ मिलकर एक प्रैंक करते हैं, लेकिन यह प्रैंक उनपर ही भारी पड़ जाता है। इस प्रैंक से शो के होस्ट रोहित शेट्टी बहुत नाराज हो जाते हैं और वह विकास को सबके सामने डांट लगा देते हैं।
3 of 5
Khatron Ke Khiladi 9
- फोटो : twitter
जब रोहित पूछते हैं कि उनकी वैनिटी वैन में कौन गया था, इस पर विकास अपना हाथ उठाते हुए कहते हैं, 'हम प्रैंक को शूट करने के लिए अंदर गए थे।' इस पर रोहित चिल्लाते हुए कहते हैं, 'क्या मैं यहां प्रैंक खेलने के लिए हूं? क्या सोचते हैं आप? बेड खराब हुआ। मेरी टी-शर्ट खराब हुई। सभी जगह पैरों के निशान हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
khatron ke khiladi
इस पर जवाब देते हुए विकास ने कहा, 'हमने सोचा कि यह फनी होगा।' इस पर रोहित अपना आपा खो देते हैं और कहते हैं, 'इसमें कुछ भी फनी नहीं है। आप अपनी हद में रहें।' रोहित का गुस्सा देखकर भारती और दूसरे प्रतियोगी भी डर जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
खतरों के खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
रविवार के एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट खतरनाक स्टंट करते हैं। आदित्य नारायण, जैसमीन, हर्ष, शमिता और अली अपने फियर फंदा से छुटकारा पाने के लिए स्टंट परफॉर्म करते हैं। जैसमीन और अली एलिमिनेशन राउंड में जाते हैं। इस ऐपिसोड में अली शो से बाहर हो जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।