बीते कई दिनों से टेलीविजन के पॉपुलर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से फैंस के लिए बुरी खबरें आ रही हैं। शो में दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी पहले ही शो को अलविदा कह चुकीं हैं। अब खबर है कि इस सीरियल की एक मशहूर एक्ट्रेस ने शो छोड़ दिया है।
दिशा वकानी के बाद अब इस एक्ट्रेस ने छोड़ा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो, बताई ये वजह
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में भिड़े मास्टर की बेटी की सोनू का किरदार निभाने वाली निधि भानुशाली इस शो से एक्जिट हो गई हैं। स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के मुताबिक निधि अपनी पढ़ाई के चलते शो को छोड़ रही हैं।
निधि फिलहाल मुंबई के मिथिबाई कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर रही हैं। निधि पढ़ने में बहुत होशियार हैं, वह अक्सर सेट पर पढ़ाई करती हुई नजर आती हैं। निधि अब अपना सारा ध्यान अपनी पढ़ाई पर देना चाहती हैं।
Little did we know we could jam.
A post shared by Nidhi Bhanushali (@_ninosaur) on
इस खबर के बाद अब इस सीरियल के निर्माता निधि को रिलेक्सेशन देने के मूड में हैं। निर्माता चाहते हैं कि निधि शूटिंग के लिए कम वक्त देकर पढ़ाई पर अच्छी तरह फोकस कर करें। खबरों की माने तो निधि अपने फैसले पर अटल हैं।
Trying to be a Scientist through B.A.
A post shared by Nidhi Bhanushali (@_ninosaur) on
इसके बाद अब मेकर्स एक एक्जिट एपिसोड की तैयारी में हैं जिससे वह निधि के किरदार को शो से विदा कर सकें। बता दें कि सीरियल में निधि अपने किरदार को बखूबी निभाती हैं। उनकी मासूमियत दर्शकों को बहुत पसंद आती है।