फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भोजपुरी: तो इस वजह से बिग बॉस 15 का हिस्सा नहीं बनीं रानी चटर्जी, कई बार ठुकरा चुकी हैं ऑफर

Wed, 06 Oct 2021 11:48 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 06 Oct 2021 11:48 AM IST
विज्ञापन
Rani chatterjee revealed why she did not accept salman khan show bigg boss 15 offer
रानी चटर्जी, सलमान खान बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी जगत का मशहूर शो बिग बॉस 15 धमाकेदार तैयारी के साथ शुरू हुआ और पहले दिन से दर्शकों को इस शो में मजा आ रहा है। हर बार दर्शकों को नए सीजन में ये जानने की इच्छा रहती है कि इस बार कौन कौन से सेलेब्स घर के सदस्य बनेंगे। इस सीजन के सभी कंटेस्टेंट्स का खुलासा हो चुका है। गौरतलब है कि बिग बॉस में पहले सिर्फ मनोरंजन जगत और राजनीति, फैशन या विवाद से जुड़े लोग ही शो का हिस्सा बनते थे लेकिन कई सीजन में भोजपुरी जगत के लोग भी देखने को मिले हैं।



इसलिए बिग बॉस 15 में शामिल नहीं हुई बिग बॉस 15

अब तक खेसारी लाल यादव, रवि किशन, अक्षरा सिंह, संभावना सेठ, मोनालिसा जैसे भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारे शो में अपना जलवा दिखा चुके हैं। इस बार मेकर्स रानी चटर्जी को बिग बॉस 15 में लाना चाहते थे लेकिन अभिनेत्री ने शो का ऑफर ठुकरा दिया। रानी के करोड़ों फैंस हैं और सभी उन्हें बिग बॉस के घर में देखना चाहते हैं लेकिन रानी ने इसका हिस्सा बनने से मना कर दिया और साथ ही इसकी वजह भी बताई।

Rani chatterjee revealed why she did not accept salman khan show bigg boss 15 offer
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

एक चैनल से बात करते हुए रानी ने बताया कि उन्हें बिग बॉस का ऑफर कई साल से आ रहा है लेकिन करियर के इस पड़ाव पर वो इसका हिस्सा नहीं बनना चाहतीं। उन्होंने कहा कि, 'मुझे पिछले तीन साल से बिग बॉस का बुलावा आ रहा है। बीते साल मेकर्स ने खुद मुझसे बात की थी और इस बार उन्होंने मेरी टीम से चर्चा की थी। मैं करियर के इस पड़ाव पर बिग बॉस का हिस्सा नहीं बनना चाहती हूं'। 

Rani chatterjee revealed why she did not accept salman khan show bigg boss 15 offer
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा कि, 'बिग बॉस के लिए मुझे जितने पैसे मिलेंगे उतने पैसे तो मैं बाहर भी कमा लूंगी तो कोई ऐसी वजह नहीं है कि मैं इसमें शामिल हो जाऊं। रानी के अनुसार बिग बॉस काफी लंबा शो है और उनके पास कई प्रोजेक्ट हैं जिन्हें पूरा करने में वक्त लगता है ऐसे में वो हर साल इससे इनकार कर देती हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rani chatterjee revealed why she did not accept salman khan show bigg boss 15 offer
रानी चटर्जी - फोटो : Instagram

रानी चटर्जी की बात करें तो वो भोजपुरी सिनेमा की बहुत बड़ी अभिनेत्री हैं भोजपुरी सिनेमा की बड़ी अदाकारा रानी चटर्जी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने अभिनय के दम पर यूपी से लेकर बिहार और पूरे देशभर के लोगों का दिल जीता। फिल्मों में उनके अभिनय को खूब पसंद किया जाता है। रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। किसी भी मुद्दे पर वो अपनी राय लोगों के सामने रखने से बिलकुल नहीं कतराती हैं।

विज्ञापन
Rani chatterjee revealed why she did not accept salman khan show bigg boss 15 offer
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ समय पहले रानी अपने वेट लॉस ट्रांसफर्मेशन की तस्वीरें साझा कीं थीं जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया था। एक समय ऐसा था जब रानी का वजन बहुत अधिक बढ़ा हुआ था, जिसके बारे में वो पहले भी बता चुकी हैं। अपनी कड़ी मेहनत के दम पर रानी चटर्जी ने अपना वजन घटाया। रानी अपनी कई वीडियोज और फोटोज में ये बता चुकी हैं कि वो खुद को कैसे फिट रखती हैं। फैंस को उनका नया लुक भी काफी पसंद आया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed