फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: मराठी में राकेश बापट से फ्लर्ट करती दिखीं शमिता शेट्टी, अभिनेता ने दी ये प्रतिक्रिया

Wed, 06 Oct 2021 11:38 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 06 Oct 2021 11:38 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 contestant shamita shetty flirt with raqesh bapat in Marathi actor gives this reaction to her
राकेश बापट- शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 का राकेश बापट भले ही हिस्सा ना हो, लेकिन शमिता शेट्टी हर वक्त बिग बॉस के घर में उन्हें बहुत याद कर रही हैं। बिग बॉस के घर में जबसे शमिता शेट्टी की एंट्री हुई है तबसे कई बार वो घर में राकेश बापट का नाम लेती दिखाई दीं। इतना ही नहीं शमिता शेट्टी राकेश बापट के लिए मराठी सीखते हुए भी नजर आईं। इस दौरान शो के कंटेस्टेंट जय भानुशाली शमिता शेट्टी का हौसला बढ़ाते हुए और उन्हें सिखाते हुए नजर आए। जय ने शमिता को कुछ मराठी लाइने सिखाईं और साथ ही उन्हें एक शर्मीली लड़की की तरह उस पर एक्ट करने के लिए कहा।



घरवालों ने किया टीज

सभी कंटेस्टेंट्स शमिता शेट्टी की मराठी परफॉर्मेंस का आनंद लेते हुए उन्हें टीज करते हुए दिखाई दिए। कंटेस्टेंट ने उन्हें ये तक कह दिया क्या पता उनकी परफॉर्मेंस देखने के बाद राकेश बापट शो में आ जाए, जिसका जवाब देते हुए शमिता शेट्टी ने कहा वो शो में नहीं आएंगे। इतना ही नहीं जय शमिता शेट्टी को राकेश बापट के नाम से छेड़ते हुए भी दिखाई दिए, उन्होंने शमिता को ‘शमिता शेट्टी बापट’ कहकर पुकारा।

 

View this post on Instagram

A post shared by Shamita Shetty (@shamitashetty_official)

bigg boss 15 contestant shamita shetty flirt with raqesh bapat in Marathi actor gives this reaction to her
राकेश बापट- शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

तेजस्वी ने शमिता को पोहे बनाने के लिए कहा

इतना ही नहीं तेजस्वी प्रकाश ने शमिता शेट्टी को पोहे बनाने के लिए कहा और उन्हें टीज दिया। दरअसल राकेश बापट को पोहे खाना बहुत पसंद है। इसके साथ ही प्रतीक और निशांत भट्ट भी बिग बॉस के घर में शमिता शेट्टी को छेड़ते हुए नजर आए। राकेश बापट का नाम सुनकर शमिता शेट्टी के चेहरे पर एक बड़ी सी स्माइल देखने को मिली।

bigg boss 15 contestant shamita shetty flirt with raqesh bapat in Marathi actor gives this reaction to her
शमिता शेट्टी और राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया

राकेश बापट ने किया कमेन्ट

शमिता शेट्टी के इस पोस्ट पर राकेश बापट ने कमेन्ट करते हुए लिखा, ‘मैं पोहे का इंतजार कर रहा हूं। बता दें कि जब शमिता शेट्टी की बिग बॉस के घर में एंट्री हुई थी तो राकेश बापट ने उनके साथ एक वीडियो साझा किया और उसमें कैप्शन में लिखा, ‘तुम्हें स्क्रीन पर देखना और तुम्हारे पास न होना बहुत अजीब है, लेकिन मुझे पता है तुम बहुत ही अच्छा करोगी। तुम चमकोगी और हम सब को गर्व महसूस करवाओगी’।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 contestant shamita shetty flirt with raqesh bapat in Marathi actor gives this reaction to her
शमिता शेट्टी और राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया

पूरे सफर में दूंगा साथ

राकेश बापट ने आगे लिखा, ‘मैं हर मायने से हमेशा तुम्हारे साथ हूं और तुम्हारे पूरे सफर में तुम्हारा समर्थन करूंगा। तुम एक प्रेरणा हो, बहुत मजबूत हो और सबसे अलग और असली हो। इसके अलावा राकेश बापट ने इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ ही हैश टैग में प्रशंसकों द्वारा दिया गया नाम शारा लिखा।

विज्ञापन
bigg boss 15 contestant shamita shetty flirt with raqesh bapat in Marathi actor gives this reaction to her
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot

बिग बॉस ओटीटी में आए थे पास

राकेश बापट और शमिता शेट्टी बिग बॉस ओटीटी में एक-दूसरे के करीब आए थे। वो दोनों घर में एक कनेक्शन के रूप में आए थे। दोनों ने पूरा सीजन साथ में काटा और इसी के साथ बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद भी इन दोनों के बीच में एक अलग बॉन्ड प्रशंसकों को देखने को मिला। दोनों बिग बॉस ओटीटी खत्म होने के बाद डिनर डेट पर नजर आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed