फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम कपूर: बढ़े हुए वजन के बाद भी टेलीविजन पर करते रहे राज, फिर शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन से किया हैरान

Wed, 01 Sep 2021 10:12 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 01 Sep 2021 10:12 AM IST
विज्ञापन
ram kapoor birthday special here the actor's epic weight loss transformation
राम कपूर - फोटो : Social Media

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कसम से' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे शो से टीवी की दुनिया में एक्टर राम कपूर ने एक अलग ही मुकाम हासिल किया है। राम कपूर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से की थी लेकिन सीरियल्स ने उन्हें काफी लोकप्रियता दिलाई। उन्हें उनके हर एक किरदार के लिए दर्शकों द्वारा पसंद किया जाता है। राम ने 'कसम से' धारावाहिक में जयवालिया का किरदार निभाया था। इस किरदार को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। राम कपूर के सात इस धारावहिक में प्राची देसाई मुख्य भूमिका में थीं। टीवी इंडस्ट्री में प्रसिद्धी हासिल करने के बाद एक समय ऐसा भी था जब राम कपूर अपने बढ़ते वजन के कारण काफी परेशान हो गए थे। दरअसल, पहले एक्टर 120 किलो के हुआ करते थे। एक सितंबर 1973 को नई दिल्ली में जन्मे राम कपूर 48 साल के हो गए हैं। 

ram kapoor birthday special here the actor's epic weight loss transformation
राम कपूर - फोटो : Instagram: @Iamramkapoor

ये बात तो सभी जानते हैं कि राम कपूर का शुरुआत से ही वजह काफी बढ़ा हुआ था। लेकिन अपने बढ़े हुए वजन के बावजूद राम कपूर को उनके फैंस का भरपूर प्यार मिला। राम कपूर सोनी टेलीविजन के धारावाहिक 'बड़े अच्छे लगते हैं' में भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस धारावाहिक में राम कपूर के साथ अभिनेत्री साक्षी तंवर भी थीं। दोनों की जोड़ी को इसमें खूब पसंद किया गया था। इस धारावहिक में राम कपूर ने 40 साल की उम्र में इंटिमेट सीन किया था। ये सीन भी काफी चर्चा में रहा था।

ram kapoor birthday special here the actor's epic weight loss transformation
राम कपूर और साक्षी तंवर

इस सीन ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद राम कपूर ने अब अपनी फिटनेस पर भी जमकर काम किया है। राम कपूर ने साल 2017 में जिम में पसीना हाते हुए खूब तस्वीरें साझा की थीं। उनके ड्रास्टिक ट्रांसफॉर्मेसन से उनके फैंस भी काफी इम्प्रैस हो गए थे। हालांकि राम ने इसके लिए मेहनत भी खूब की थी। उन्होंने छह महीने से एक साल के समय में 25-30 किलो वजन कम करने का लक्ष्य बनाया था। जो उन्होंने समय रहते पूरा भी किया।




 
विज्ञापन
विज्ञापन
ram kapoor birthday special here the actor's epic weight loss transformation
राम कपूर, गौतमी

वहीं, अगर राम कपूर के निजी जीवन के बारे में बात करें उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1989 में आए धारावहिक 'हिना' से की थी। इसके बाद राम कपूर कई धारावाहिकों में नजर आए। 14 फरवरी 2003 में राम कपूर में गौतमी गाडगिल से शादी कर ली थी। दोनों एक दूसरे से सीरियल 'घर एक मंदिर' के सेट पर मिले थे। यहीं दोनों के बीच प्यार पनपा और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। राम और गौतमी के दो बच्चे अक्स कपूर और सिया कपूर भी हैं।

विज्ञापन
ram kapoor birthday special here the actor's epic weight loss transformation
राम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

राम कपूर के करियर की तो उन्होंनें टेलीविजन पर कई धारावाहिकों में काम किया है। जिनमें कसम से, बड़े अच्छे लगते हैं, कर ले तू भी मोहब्बत, दिल की बातें दिल ही जाने, घर एक मंदिर, कभी आए ना जुदाई प्रमुख रहे हैं। इसके अलावा वो कई फिल्मों जैसे, हमशकल्स, लवयात्री, कुछ कुछ लोचा है, मेरे डैड की मारुति जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। तो वहीं अब राम कपूर 'अभय' और 'अभय 2' जैसी वेब सीरीज से भी अपने फैंस का दिल जीत चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed