बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फैमिली ड्रामा फिल्म 'रक्षा बंधन' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। पिछली तीनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप होने के बाद भी अक्षय किसी भी तरह से इस फिल्म के लिए चांस नहीं लेना चाहते हैं। इसलिए वह अपनी फिल्म का जोरो-शोरो से प्रमोशन करने में लगे हैं। इसी क्रम में अक्षय और उनकी पूरी टीम इस रविवार को 'रविवार विद स्टार परिवार' के सेट पर पहुंचीं। जहां उन्होंने स्टार प्लस के कलाकारों के साथ खूब मस्ती की, इतना ही नहीं इसके मंच पर रूपाली गांगुली उर्फ 'अनुपमा' ने खिलाड़ियों के खिलाड़ी अक्षय कुमार को 'राखी' बांधी।
Raksha Bandhan: 'रविवार विद स्टार परिवार' में पहुंचे 'रक्षा बंधन' के कलाकार, अनुपमा ने अक्षय को बांधी राखी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म 'रक्षा बंधन' की टीम के साथ 'रविवार विद स्टार परिवार' की शोभा बढ़ाने वहां पहुंची थीं। अक्षय और उनकी टीम ने स्टार के कलाकारों के साथ रक्षा बंधन के त्योहार का जश्न भी मनाया। इसी जश्न के दौरान 'अनुपमा' की प्रतिष्ठित और आइकॉनिक भूमिका निभाने वाली दर्शकों की चहेती रूपाली गांगुली ने कुछ ऐसा किया, जिसे देख सभी अचंभित रह गए थे। दरअसल, रूपाली गांगुली मिस्टर खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार को स्टेज पर 'राखी' बांधती नजर आएंगी। बता दें कि यह दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं, और 'रविवार विद स्टार परिवार' ने उन्हें 'रक्षा बंधन' जैसे विशेष अवसर पर फिर से मिलने का मौका दिया। इस तरह वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलकर दोनों काफी खुश थे।
शो में स्टेज पर राखी बांधने के बाद रूपाली गांगुली ने अक्षय कुमार के साथ अपनी पहली मुलाकात का भी जिक्र किया। रूपाली गांगुली उर्फ 'अनुपमा', अक्षय कुमार के साथ अपने पुराने रिश्ते की बात करते हुए बताती हैं 'अक्षय हमारे लिए परिवार का हिस्सा हैं। मेरे पिता ने उन्हें उनके शुरुआती दिनों में साइन किया था और इस तरह हम एक-दूसरे को जानते थे। जब हम उनसे मिले तो हम उनके स्वभाव को देखकर बहुत आकर्षित हुए। मुझे याद है मेरे पिता ने कहा था कि यह व्यक्ति स्टारडम के लिए बना है। अक्षय, समय के पाबंद, मेहनती और बहुत सीधे-सादे व्यक्ति हैं। जब हम पापा की फिल्म के लिए बाहर जाते थे, तो मुझे याद है कि अक्षय सुबह जल्दी 4 बजे उठकर एक्सरसाइज करते थे। मेरे पिता को उन पर बहुत गर्व था और वे उन्हें देखकर बहुत खुश रहा करते थे। इसलिए, मेरे पिता की वजह से अक्षय कुमार मेरे बहुत करीब हो गए और मैंने उन्हें राखी बांधना शुरू कर दिया। वह हमेशा मुझे एक छोटी बहन के रूप में देखते हैं।'
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए रूपाली ने बोला, 'मैंने उन्हें तकरीबन 5 साल से अधिक समय तक राखी बांधी। लेकिन अब वह इतने बड़े व्यक्ति बन गए हैं, तो ऐसा करना थोड़ा अजीब लगने लगा है। जीवन आपको अलग-अलग जगहों पर ले जाता है और कभी-कभी आपका संपर्क कुछ रिश्तों से टूट जाता है। 1992 में मैंने उन्हें राखी बांधना शुरू किया और अब सीधे 2022 में आखिरकार मुझे उन्हें देखने और एक बार फिर राखी बांधने का मौका मिला। इन सभी के लिए 'स्टार प्लस' और 'रविवार विद स्टार परिवार' का बहुत-बहुत धन्यवाद !'
स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले 'रविवार विद स्टार परिवार' के इस हफ्ते के बॉलीवुड स्पेशल एपिसोड में प्रशंसकों के लिए कई बेहतरीन चीजें हैं। 'खिलाड़ी नंबर 1' अक्षय कुमार की उपस्थिति में इस बार 80 और 90 के दशक की दो टीम एक-दूसरे से भिड़ती नजर आएंगी।