फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dheeraj Dhoopar-Vinny Arora: धीरज धूपर और विन्नी के घर गूंजी किलकारी, शादी के छह साल बाद हुआ बेटे का जन्म

Wed, 10 Aug 2022 11:03 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 10 Aug 2022 11:03 AM IST
विज्ञापन
Dheeraj Dhoopar and Vinny Arora blessed with a baby boy, shares good news on social media
धीरज धूपर, विन्नी अरोड़ा - फोटो : Instagram

टीवी एक्टर धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा ने अपने फैंस के साथ गुड न्यूड साझा की है। धीरज और विन्नी के घर किलकारी गूंजी हैं और दोनों एक बेटे के पेरेंट्स बन गए हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बेबी धूपर के आने की जानकारी दी है। दोनों को फैंस ही नहीं टीवी जगत के सितारे भी कमेंट कर बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों का यह पोस्ट भी तेजी से वायरल हो रहा है।

Dheeraj Dhoopar and Vinny Arora blessed with a baby boy, shares good news on social media
धीरज धूपर, विन्नी अरोड़ा - फोटो : Instagram

धीरज धूपर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर अपनी खुशी का इजहार किया। धीरज ने दो तस्वीरें पोस्ट की हैं, पहली में एक बेबी कार्ड बना हुआ है और उस पर लिखा है कि हम यह बताते हुए बेहद खुश हैं कि हमारे घर बेटे का जन्म हुआ है। इसके साथ ही आज की तारीख और दोनों के नाम लिखे हुए हैं। वहीं, एक तस्वीर में धीरज और विन्नी नजर आ रहे हैं। कैप्शन में इट्स ए बॉय लिखा हुआ है।

Dheeraj Dhoopar and Vinny Arora blessed with a baby boy, shares good news on social media
धीरज धूपर, विन्नी अरोड़ा - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर विन्नी और धीरज को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। कपल को उनकी पोस्ट पर कमेंट कर कनिका मान, रिद्धिमा पंडित, टीना दत्ता, अमित खन्ना, दिशांक अरोड़ा, विकास, सुप्रिया शुक्ला, अदा खान, रिजवान  सहित कई सेलेब्स ने बधाई दी है। इसके अलावा फैंस भी उनके पोस्ट पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dheeraj Dhoopar (@dheerajdhoopar)

विज्ञापन
विज्ञापन
Dheeraj Dhoopar and Vinny Arora blessed with a baby boy, shares good news on social media
धीरज धूपर, विन्नी अरोड़ा - फोटो : Instagram

बता दें कि विन्नी और धीरज धूपर ने 2016 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात एक शो 'माता-पिता के चरणों में स्वर्ग' के दौरान हुई थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और कुछ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने शादी कर ली। वहीं, इसी साल 2 अप्रैल को दोनों ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और आज शादी के छह साल बाद दोनों एक बेटे के माता-पिता बन गए ह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed