{"_id":"5fedcbea8ebc3e3fc206402d","slug":"rakhi-sawant-talks-about-her-struggling-days-in-bigg-boss-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राखी सावंत का खुलासा, डांसर होने की वजह से कई रिश्ते टूटे, नहीं हो पाई शादी, लोग कैरेक्टरलेस समझते थे","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
राखी सावंत का खुलासा, डांसर होने की वजह से कई रिश्ते टूटे, नहीं हो पाई शादी, लोग कैरेक्टरलेस समझते थे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत
- फोटो : Instagram: @rakhisawant2511
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री राखी सावंत इन दिनों बिग बॉस हाउस में लोगों का मनोरंजन कर रही हैं। राखी यहां पर अपनी अतरंगी बातों और अनोखे अंदाज से लोगों का दिल जीत रही हैं। लेकिन इसी बीच राखी कई बार अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी बात करती रहती हैं। हाल ही में राखी ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें शो के दौरान बताई हैं।
2 of 5
राखी सावंत
- फोटो : कलर्स टीवी
बिग बॉस के दौरान राखी गार्डन एरिया में राहुल के साथ बैठी होती हैं। इस दौरान राखी अपनी जिंदगी के बारे में कई सारी बातें करती हैं। राखी यहां राहुल को बताती हैं कि उनकी शादी इतने सालों तक क्यों नहीं हो पाई थी। उनके नाचने का उन पर और उनके परिवार पर क्या प्रभाव पड़ा है। इन सारी बातों के राखी ने साझा किया है।
3 of 5
राखी सावंत
- फोटो : Twitter
दरअसल राखी और राहुल गार्डन एरिया में बैठकर बातें कर रहे होते हैं। इसी दौरान राखी बोलती हं, 'देख मेरे टांके, मेरे मामा बचपन में मुझे मारते थे। अब वो जिंदा नहीं हैं। हम लोगों को बालकनी में खड़े होने तक की परमिशन नहीं थी। आईब्रो, वैक्सिंग जैसी चीजें कराने की मेरे घर में महिलाओं को परमिशन नहीं थी। पता नहीं कैसे लोग थे यार।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राखी सावंत
- फोटो : कलर्स टीवी
इस पर राहुल उनसे पूछते हैं कि 'तुम्हारे मामा और पापा दोनों ऐसा करते थे? और मम्मी उन्हें सपोर्ट करती थीं?' राहुल की बात का जवाब देते हुए राखी कहती हैं, 'तब घर की औरत को बोलना मना था। अब चीजें बदल गई हैं। मेरे लिए इतने सारे रिश्ते आए पर सब चले गए क्योंकि मैं डांसर हूं। हम बॉलीवुड में होते हैं तो लोग जज करते हैं कि हम कैरेक्टरलेस हैं। बॉलीवुड में होना गुनाह है क्या? डांसर होना गुनाह है क्या?'
विज्ञापन
5 of 5
राखी सावंत
- फोटो : इंस्टाग्राम
राखी की इन बातों को राहुल भी गौर से सुनते हैं और प्रतिक्रिया भी देते हैं। बता दें कि राखी सावंत बिग बॉस के घर में सभी का खूब एंटरटेनमेंट कर रही हैं। शो में कंटेस्टेंट के साथ ही दर्शक भी उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं खबरें ऐसी भी हैं कि शो में राखी सावंत के पति रितेश भी शो में कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री करने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।