बिग बॉस 14 इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। राखी सावंत, अर्शी खान, राहुल महाजन और विकास गुप्ता के आने से घर में काफी चहल-पहल हो गई है। इसके अलावा घर में अब हर दिन कंटेस्टेंट अपनी जिंदगी के खुलासे भी कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही विकास गुप्ता अपने परिवार के बारे में बात करते हुए इमोशनल हो गए थे। रुबीना से बात करते हुए विकास ने अपने किसी से रिलेशनशिप में होने की बात कही थी। इसके अलावा विकास ने अपने बाईसेक्सुअल होने की बात सोशल मीडिया के माध्यम से कही थी। विकास के मुताबिक, इसके बाद उनके परिवार ने उन्हें छोड़ दिया था।
विकास गुप्ता के खुलासे पर उनकी मां ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- रिश्ता पहले ही टूट चुका था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास गुप्ता के परिवार के ऊपर लोगों ने सवाल भी खड़े कर दिए थे। अब इन आरोपों पर विकास की मां शारदा गुप्ता ने जवाब दिया है। विकास के भाई सिद्धार्थ गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबी चौड़ी पोस्ट शेयर की है। ये सभी बातें उनकी मां की तरफ से कही गई हैं।
विकास की मां ने लिखा, 'हमने विकास गुप्ता से दूरी बनाई है लेकिन इसकी वजह सेक्सुअल ओरिएंटेशन नहीं है। इस बात के सार्वजनिक होने से पहले ही हमारे रिश्ते खत्म हो गए थे। हमें उसके बारे में पहले से पता था फिर भी हमने उसे वही प्यार दिया। उसे स्वीकार भी किया है।'
शारदा गुप्ता ने आगे कहा, 'मेरी तरफ से ये मेरा पहला और आखिरी बयान है क्योंकि बात बढ़ाकर मैं ब्लेम गेम नहीं खेलना चाहती। मैं चाहती हूं कि लोग मेरी बात समझें और हमारी प्राइवेसी की इज्जत करें, धन्यवाद।'
गौरतलब है कि एक इंटरव्यू में विकास गुप्ता ने कहा था कि मेरे भाई और मां ने कुछ समय पहले अपना घर छोड़ दिया था क्योंकि मैंने अपनी बाइसेक्शुअल होने की बात का खुलासा सभी के सामने किया था। विकास ने कहा था कि मेरे परिवार को इस बात से शर्मिंदगी है।
एक साल में इतनी बदल गई रिया की जिंदगी, फिल्मों में वापसी की हो रही बात लेकिन रहने के पड़े हैं लाले