फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजान को लेकर कुशाल टंडन ने लिखी ये बात, यूजर ने की ट्रोल करने की कोशिश तो मिला करारा जवाब

Wed, 12 May 2021 03:30 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Wed, 12 May 2021 03:30 PM IST
विज्ञापन
Kushal Tandon reply to troller on azaan on instagram post said he will come through cyber crime
कुशल टंडन - फोटो : Insatagram

मनोरंजन जगत के हैंडसम हंक और बेबाक अभिनेता कुशल टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। खासकर वे इंस्टाग्राम पर खूब सक्रिय रहते हैं। यहां उनके पास लगभग डेढ़ मिलियन फॉलोअर्स हैं। कुशल अपनी डेली रूटीन से जुड़े ताजा पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं और नए-नए अपडेट्स साझा कर फैंस से जुड़े भी रहते हैं। लेकिन इस बार उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें साइबर क्राइम में जाने की बात कहनी पड़ी।

Kushal Tandon reply to troller on azaan on instagram post said he will come through cyber crime
कुशल टंडन - फोटो : Insatagram- @therealkushaltandon

दरअसल, कुशल टंडन अमूमन सुबह उठकर फिट रहने के लिए एक्सरसाइज किया करते हैं। कोविड लॉकडाउन के दौरान वे घर पर हैं और उन्होंने यहीं अपने व्यायाम का इंतजाम कर रखा है। इसके लिए वे सुबह उठ जाया करते हैं। इस दौरान कुशल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया, जिसके बाद एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की।

Kushal Tandon reply to troller on azaan on instagram post said he will come through cyber crime
कुशल टंडन - फोटो : Insatagram- @therealkushaltandon

कुशल टंडन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सुबह के खूबसूरत नजारे का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उगते सूरज की लाली और चिड़ियों की चहक के बीच अजान की आवाज आ रही थी। वीडियो शेयर करते हुए कुशल ने लिखा था ‘चमकती लाइनिंग, चिड़ियों के चहचहाने की आवाज और खूबसूरत अजान चल रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kushal Tandon reply to troller on azaan on instagram post said he will come through cyber crime
कुशल टंडन इंस्टा स्टोरी - फोटो : Insatagram- @therealkushaltandon

इसपर एक यूजर ने उन्हें इनबॉक्स मैसेज कर ट्रोल करने की कोशिश की। कुशल भी कहां चुप रहने वाले थे। उन्होंने करारा जवाब देते हुए साइबर क्राइम के तहत उसकी शिकायत करने की चेतावनी दे डाली। अभिनेता ने लिखा ‘बेटू तुम कहां हो? मैं साइबर क्राइम के तहत तुम्हारे पास आ रहा हूं। लव यू।’

विज्ञापन
Kushal Tandon reply to troller on azaan on instagram post said he will come through cyber crime
कुशल टंडन - फोटो : Insatagram- @therealkushaltandon

अभिनेता का जवाब सुनते ही उस यूजर ने अपना अकाउंट डिलीट कर दिया। इसपर भी कुशल ने प्रतिक्रिया दी और उन्होंने उसकी प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट लेकर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया। कुशल ने लिखा ‘अरे तुम तो भाग गए मेरे लड़के। कैसी लगी अजान?’ इसके बाद से अभिनेता चर्चा में बने हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed