रियल्टी शो बिग बॉस-11 अपने रोमांच की चरम सीमा पर धीरे-धीरे पहुंच रहा है। घर से आठ कंटेस्टेंट की छुट्टी हो चुकी है और अब प्रियांक की बारी है। चलिए आपको बताते है कि ये तीन वजह जो प्रियांक को दिखा सकती हैं बाहर का रास्ता...
इस हफ्ते के नॉमीनेशन स्पेशल एपीसोड में चार कंटेस्टेंट घर से बेघर होने के लिए नॉमीनेट हुए हैं। इन चारों में सबसे पहला नाम हिना खान का आता है इसके बाद हैं प्रियांक, सपना और शिल्पा शिंदे। बता दें कि टास्क के दौरान विकास के मास्टरमाइंड ने हिना,प्रियांक और सपना को नॉमीनेट होने पर मजबूर कर दिया।
लेकिन इस हफ्ते जिसकी घर से बेघर होने की सबसे ज्यादा उम्मीद की जा रही हैं वो हैं प्रियांक शर्मा। जी हां, घर में दोबारा एंट्री करने वाले प्रियांक शर्मा की अब घर में बने रहने की कोई उम्मीद नहीं नजर आ रही है। इसकी सबसे पहली वजह है कि प्रियांक शर्मा घर में कुछ करते दिखाई नहीं देते।
बता दें कि प्रियांक घर में बहुत ही झगड़ालू किस्म के कंटेस्टेंट हैं और वे हिना और बेन के लिए आकाश और पुनीश से भिड़ने के लिए तैयार खड़े रहते हैं। बिग बॉस ने उन्हें जो खुद को प्रूव करने का मौका दिया था वे उसपर खरे नहीं उतर पा रहे हैं।
वहीं, प्रियांक ने घर में सबसे ज्यादा बार अर्शी खान को टारगेट किया है। बता दें कि प्रियांक ने जब घर में दोबारा एंट्री की थी तो उन्होंने सबसे पहले अर्शी के पुणे वाले स्कैंडल के बारे में खुलासा किया था। जिस पर अर्शी बहुत फूट-फूट कर रोईं थी। इसके बाद भी प्रियांक ने 'अर्शी पर थू' जैसी बेकार की बातों को किया था। इतना ही नहीं प्रियांक आज रात 21 नवंबर के शो में भी अर्शी के कपड़ों पर कंमेट्स करते दिखाई देंगे।