{"_id":"5a13b81f4f1c1bd9798bdda6","slug":"bigg-boss-11-nomination-special-hina-with-three-is-nominted-for-this-week","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BIGG BOSS 11: जानिए कौन-कौन हुआ नॉमिनेट, विकास एक बार फिर साबित हुए मास्टरमाइंड","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
BIGG BOSS 11: जानिए कौन-कौन हुआ नॉमिनेट, विकास एक बार फिर साबित हुए मास्टरमाइंड
Tue, 21 Nov 2017 11:52 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
amarujala.com- Presented by: अरविंद
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 11
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रियल्टी शो बिग बॉस-11 में एक बार फिर सपना और हिना घर से बेघर होने के लिए नॉमीनेट हुई हैं। लेकिन इस बार भी विकास की चालाकी से हिना खान एक बार फिर नॉमीनेशन के खतरें में आ गई हैं....
2 of 5
Bigg Boss 11
घर में मिले 19 नवंबर को लग्जरी बजट टास्क के तहत घर के चार सदस्यों को नॉमीनेट होना पड़ा। इसमें हिना और सपना एक बार फिर फंसती नजर आईं। साथ ही प्रियांक भी घर से बेघर होने के लिए चुन गए हैं। वहीं, घर में सबसे ज्यादा बार खाना बनाने वालीं पूर्व 'अंगूरी भाबी' भी नॉमीनेट हुई हैं।
3 of 5
Bigg Boss 11
बता दें कि 'फील दा फिज टास्क' के मुताबिक एक कॉटेज में चार कंटेस्टेंट को उसके अंदर भेजा गया जहां उनमें से किसी दो सदस्य की आमसहमति के चलते किसी एक कंटेस्टेंट को बाहर जाना पड़ता था। जो कंटेस्टेंट बाहर जाएगा वे घर से बेघर होने के लिए नॉमीनेट हो जाएगा। बता दें कि विकास, हितेन, अर्शी और हिना इस कॉटेज में थे और हिना को बाहर जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Hina Khan
टास्क में विकास और अर्शी की चालाकी से हिना खान इस हफ्ते फिर से घर से बेघर होने के लिए नॉमीनेट हुई हैं। कॉटेज में प्रियांक, सपना और लव को भी जाने का मौका मिला। लेकिन लव सुरक्षित होकर बच निकले। वहीं, सपना भी विकास और अर्शी के जाल में फंसती नजर आईं।
विज्ञापन
5 of 5
Nomination Special
बता दें कि आकाश अपने 'सुरक्षा कवच' का इस्तेमाल कर इस हफ्ते की नॉमीनशन की प्रक्रिया से सुरक्षित हो गए। वहीं बंदगी घर की कैप्टन होने के चलते बच गईं और बंदगी को बिग बॉस ने विशेषाधिकार दिया कि वे कि वे घर में किसी भी एक कंटेस्टेंट को बचा सकती हैं। बंदगी ने कोई देर ना करते हुए पुनीश का नाम लिया। ऐसे में बचे प्रियांक, हिना, सपना और शिल्पा। लेकिन वोटिंग के आधार पर देखा जाए तो प्रियांक का घर से बेघर होना बिल्कुल तय है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।