रियलिटी शो 'नच बलिए 9' (Nach Baliye 9) को प्रिंस नरूला (Prince Narula) और उनकी पत्नी युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने जीत लिया है। तीन नवंबर को शो का ग्रैंड फिनाले था जिसमें सिनेेेमाजगत की कई हस्तियां पहुंची थीं। इन हस्तियों में जीनत अमान, आशा पारिख, कार्तिक आर्यन, अन्नया पांडे, भूमि पेडनेकर, गोविंदा, अनिल कपूर का नाम शामिल है।
2 of 5
Prince Narula and Yuvika
- फोटो : twitter
प्रिंस और युविका जहां एक ओर शो के विजेता रहे तो वहीं दो जोड़ियां शो की रनर अप रहीं। इन दो जोड़ियों के नाम अनीता हसनंदानी-रोहित रेड्डी और विशाल आदित्य सिंह-मधुरिमा तुली हैं। अनीता-रोहित पहले रनर अप रहे और विशाल-मधुरिमा दूसरे रनर अप रहे। हालांकि शो के फिनाले से पहले ही इन प्रिंस और युविका के शो जीतने की खबरें आ रही थीं।
3 of 5
Nach Baliye 9
- फोटो : twitter
प्रिंस और युविका ने शो के दौरान बाकी सभी जोड़ियों को कड़ी टक्कर दी। टॉप पांच जोड़ियों में प्रिंस-युविका के अलावा शांतनु-नित्यामी, अनीता-रोहित, विशाल-मधुरिमा और अली गोनी और नताशा से था। प्रिंस नरूला इससे पहले तीन और रियलिटी शो जीत चुके हैं। ये रियलिटी शोज 'रोडीज एक्स टू', 'स्प्लिट्सविला आठ' और 'बिग बॉस सीजन नौ' हैं। ऐसे में 'नच बलिए 9' के बाद प्रिंस के खाते में एक और रियलिटी शो जुड़ गया है।
4 of 5
Nach Baliye 9
- फोटो : twitter
'नच बलिए 9' में इस बार शो का थीम बिल्कुल अलग था। इस शो में इस बार शादीशुदा और एक्स कपल दोनों शो में नजर आए थे। शो को रवीना टंडन और कोरियोग्राफर अहमद खान ने जज किया। हालांकि शो में इस बार बहुत ज्यादा ड्रामा देखने को मिला। कभी शो के कंटेस्टेंट्स ने शो के जज पर पक्षपात करने का आरोप लगाया तो कई बार जज कंटेस्टेंट्स से नाराज होकर शो से जाते नजर आए।
5 of 5
Raveena Tandon and Asha Parekh
- फोटो : twitter
'नच बलिए 9' का ग्रैंड फिनाले दो दिन तक चला। पहले और दूसरे दिन लगातार बॉलीवुड की हस्तियां पहुंची थीं। शो में सितारों की एंट्री भी जबरदस्त थी। सभी सितारे 'ओम शांति ओम' के गाने पर थिरकते हुए शो में पहुंचे। इस शो में सितारों की इस तरह की एंट्री देखकर ऐसा लग रहा था जैसे कि किसी फिल्म का सीन हो। शो में 'पति पत्नी और वो' फिल्म की स्टारकास्ट भी पहुंची थी। शो के दौरान ही कार्तिक आर्यन ने अपनी मूंछे भी मुंडवाईं।
यह भी पढ़ें- इस टीवी अभिनेत्री का व्हाट्सएप हुआ हैक, वीडियो कॉल में अश्लील हरकत करते दिखा शख्स