टीवी के बहुप्रतीक्षित शो 'कसौटी जिंदगी की-2' में अनुराग बासु का किरदार निभाने के लिए आखिरकार एकता कपूर को एक्टर मिल ही गया। उनकी तलाश मशहूर एक्टर पार्थ समथान पर खत्म हुई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, मगर प्रोड्यूजर एकता कपूर ने खुद ट्विटर पर इसका क्लू दिया है।
'कसौटी जिंदगी की-2' में यह एक्टर बनेगा अनुराग बासु, एकता कपूर ने भी दे दिया इशारा
None of d names floating can be d lead for kasauti as all r way past their prime !!! It’s a reboot of a ‘ young( mid twenties) love story’
— Ekta Kapoor (@ektaravikapoor) July 21, 2018
The lead Anurag cannot b over thirty playing twenty four na?
— Ekta Kapoor (@ektaravikapoor) July 21, 2018
पार्थ सामथान टीवी के मशहूर प्रोड्यूजर और 'बिग बॉस-11' के कंटेस्टेंट रहे विकास गुप्ता संग अफेयर की वजह से वह सुर्खियों में आए थे। गौरतलब है कि विकास गुप्ता और एकता कपूर अच्छे दोस्त हैं। इसलिए जब विकास गुप्ता और पार्थ सामथान का ब्रेकअप हुआ तो एकता ने विकास का साथ दिया था। माना जा रहा है कि अब जब विकास और पार्थ के रिश्ते सामन्य हो चुके हैं तो एकता ने भी पार्थ को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट में लीड रोल दे दिया है।
वहीं, टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 'अक्षरा' का किरदार निभाने वाली हिना खान को कोमोलिका का किरदार ऑफर हुआ है। एक्ट्रेस ने कहा है कि शो के निर्माताओं से इस रोल के लिए उनकी बात हुई है, मगर अभी तक उन्होंने डील साइन नहीं की है।