टीवी की दुनिया में टीआरपी रेटिंग का सभी को इंतजार रहता है। 28वें हफ्ते की बार्क रिपोर्ट जारी कर दी गई है जिससे पता चलता है कि कई सीरियल्स को इस हफ्ते भारी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा है। हालांकि उम्मीद के मुताबिक पहले नंबर पर इस हफ्ते भी 'नागिन 3' कायम है।
{"_id":"5b50665e4f1c1b4e748b5d15","slug":"barc-report-week-28-2018-naagin-3-on-top-number","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डॉ हाथी के निधन का TRP रेटिंग पर असर, सबको पछाड़ कर दूसरे नंबर पर पहुंचा 'तारक मेहता..' ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
डॉ हाथी के निधन का TRP रेटिंग पर असर, सबको पछाड़ कर दूसरे नंबर पर पहुंचा 'तारक मेहता..'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 19 Jul 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
Trending Videos
पिछले हफ्ते 8वें स्थान पर रहने वाला 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को इस हफ्ते जबरदस्त बढ़त हासिल हुई और सीरियल सीधे दूसरे स्थान पर पहुंच गया। इसकी सबसे बड़ी वजह डॉ हाथी का किरदार निभाने वाले कवि कुमार आजाद का अचानक निधन भी है। जबकि आम तौर पर दूसरे और तीसरे नंबर पर 'कुमकुम भाग्य' या 'कुंडली भाग्य' होता है।
वहीं डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने' की टीआरपी में भारी गिरावट देखने को मिली और यह शो छठे नंबर पर पहुंच गया। 'कुंडली भाग्य' और 'कुमकुम भाग्य' की रेटिंग भी इस हफ्ते नीचे चली गई। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सातवें नंबर पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
टॉप 10 शो (शहरी क्षेत्रों में)
1. नागिन 3
2. तारक मेहता का उल्टा चश्मा
3. कुंडली भाग्य
4. कुमकुम भाग्य
5. इश्क सुभानल्लाह
6. डांस दीवाने
7. ये रिश्ता क्या कहनाता है
8. कुल्फी कुमार बाजेवाला
9. शक्ति- अस्तित्व एक एहसास की
10. इंडियन आइडल
1. नागिन 3
2. तारक मेहता का उल्टा चश्मा
3. कुंडली भाग्य
4. कुमकुम भाग्य
5. इश्क सुभानल्लाह
6. डांस दीवाने
7. ये रिश्ता क्या कहनाता है
8. कुल्फी कुमार बाजेवाला
9. शक्ति- अस्तित्व एक एहसास की
10. इंडियन आइडल