फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss : बाबा हीरोइन संग फिर पहुंचे जेल, टास्क के लिए आपस में ही भिड़े इंडियावाले

Fri, 28 Oct 2016 09:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 28 Oct 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
om swami and monalisa goes jail again
मोना लीसा
बिग बॉस के घर में कब क्या हो जाए। कोई नहीं जानता। अब बाबा एक बार फिर हीरोइन मोनालिसा के साथ जेल पहुंच गए हैं। उधर, बेघर होने से बचने के लिए इंडियावाले दो कंटेस्टेंट्स आपस में ही भिड़ गए हैं। इधर जेल जाने के बाद बाबा के सुर बदले नजर आए। 


आगे की स्लाइड्स में जानें क्या हुआ बिग बॉस के घर में दसवें और ग्यारहवें दिन। 
om swami and monalisa goes jail again
ओम स्वामी, मोनालिसा
फिर से जेल के लिए नॉमिनेट हुए मोना और बाबा
घर के मालिक बनने के एक दिन बाद ही बिग बॉस के घर में नया ट्विस्ट देखने को मिला। बिग बॉस ने फिर से दोनों टीमों से दो ऐसे कंटेस्टेंट्स के नाम मांगे। जो इस बार के लग्जरी बजट टास्क BB लॉन्ड्री में कमजोर रहे। इसके बाद पिछली बार की तरह दोनों टीमों इस बार फिर सेलिब्रिटीज ने मोनालिसा और इंडियावालों ने ओम स्वामी का नाम सुझाया। इस पर मोनालिसा और स्वामी दोनों अपनी टीमों से भड़ने लगे लेकिन चूंकि सभी ने सहमति से नाम लिया था तो बिग बॉस ने दोनो को फिर से जेल भेज दिया। 
om swami and monalisa goes jail again
मोना लीसा
फूट-फूट कर रोई मोना, बाबा ने कसा तंज 
जेल जाने से पहले मोना काफी भावुक नजर आईं। जब उसकी टीम के सदस्य मोना के पास आए वह उनसे काफी नाराज दिखीं। जेल जाने से पहले मोना फूट-फूट कर रोईं।  उधर, ओम स्वामी भी अपनी टीम के साथ लड़ाई करते दिखे। वहीं, बाबा ने भी मनु और मनवीर पर तंज कसा। उन्होंने कहा, 'हट्टे-कट्टे पहलवान होकर जेल जाने से डरते हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन
om swami and monalisa goes jail again
लोकेश कुमारी, नवीन प्रकाश
एक दूसरे की जान के दुश्मन बने नवीन और लोकेश 
बिग बॉस के एक टास्क ने इंडियवालों की टीम के दो सदस्यों को ही आपस में लड़ा दिया है। दरअसल, इस टास्क में जीतने वाले सदस्य को अगले हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया से सुरक्षित रहेगा। इस टास्क में 'इंडियावालों' ने नवीन और लोकेश को चुना। टास्क के दौरान नवीन और लोकेश आपस में भिड़ गए। दरअसल, टास्क के दौरान नवीन ने कुछ ऐसे कर दिया जिसकी लोकेश उम्मीद नहीं कर रही थी। अब देखना होगा कि ये टास्क जीतता कौन है। 
विज्ञापन
om swami and monalisa goes jail again
ओम स्वामी
बाबा बोले जेल में मिलती है फुटेज
वहीं, बाबा जेल जाने से पहले जितना झल्ला रहे थे। जेल में जाने के बाद उनके सुर ही बदले दिखाई। जब नितिभा और लोकेश उनसे बात कर रहे थे तो बाबा ने कहा कि वो जेल में जानबूझ कर आए हैं। क्योंकि इससे उन्हें फुटेज मिलती है। यह बात सुनकर लोकेश, नितिभा और बाबा के साथ जेल में बंद मोनालिस हैरान रह गईं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed