फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर ने किया चौंकाने वाला खुलासा, 'मेरे घरवाले मुझे ड्रग्स देते थे'

Tue, 03 Apr 2018 11:02 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Apr 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
Comedian Sidharth Sagar says my parents gives me medicines for bipolar
सिद्धार्थ सागर
इससे पहले कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर के लापता होने की गुत्थी उलझती, वो सामने आ गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि वो बिल्कुल ठीक हैं। अपने लापता होने का जिम्मेदार उन्होंने पैरेंट्स को बताया। अब सिद्धार्थ ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस कर बताया है कि उनके साथ क्या-क्या हुआ। उन्होंने बताया कि उनकी मम्मी उन्हें ड्रग्स देती थी और उन्होंने मुझे जबरदस्ती पागलखाने में भी डाल दिया था।
Comedian Sidharth Sagar says my parents gives me medicines for bipolar
सिद्धार्थ सागर
सिद्धार्थ ने  प्रेस-कॉन्फ्रेंस में बताया, 'मेरी जिंदगी उस समय बदल गई, जब मेरी मम्मी की जिंदगी में सुयश गाडगिल (सिद्धार्थ के पेरेंट्स 20 साल पहले अलग हो चुके हैं) नाम के लड़के की एंट्री हुई, तब सब बिगड़ गया।
Comedian Sidharth Sagar says my parents gives me medicines for bipolar
सिद्धार्थ सागर
सिद्धार्थ ने कहा, मुझे सिर्फ शारीरिक और मानसिक रूप से ही परेशान नहीं किया जाता था बल्कि वो मुझे ड्रग्स भी देते थे। उन्होंने कहा एक समय ऐसा आ गया जब मैं बहुत ज्यादा मानसिक तनाव महसूस करने लगा। जब मैंने अपने परिवार वालों को इस बारे में बताया तो मुझे पता चला कि वो मुझे खाने में ड्रग्स मिला कर दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Comedian Sidharth Sagar says my parents gives me medicines for bipolar
सिद्धार्थ सागर
सिद्धार्थ सागर ने आगे बताया, 'मेरे घरवालों ने मुझे बताया कि मुझे बाइपोलर डिसऑर्डर है और मुझे इसके लिए दवाई दी जा रही है। मैं इस बीमारी से वाकिफ था और मेरे अंदर इस बीमारी से जुड़े हुए कोई भी लक्षण नहीं थे।
विज्ञापन
Comedian Sidharth Sagar says my parents gives me medicines for bipolar
सिद्धार्थ सागर
बता दें कि सोमी सक्सेना नाम की एक दोस्त ने अपने फेसबुक पर सिद्धार्थ के लापता होने की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा, 'क्या आपको सिद्धार्थ सागर याद हैं। ये 4 महीने से लापता हैं। उन्हें आखिरी बार 18 नवंबर 2017 को देखा गया था। किसी को नहीं पता कि वो कहां है। वह मेरा बहुत अच्छा दोस्त है। प्लीज उसे ढूंढने में मेरी मदद करो।' थोड़ी देर बाद सोमी ने यह पोस्ट डिलीट कर दिया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed