फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेहा कक्कड़ की इस सिंगर के साथ चल रही शादी की बात? 'इंडियन आइडल' के सेट पर मिलने पहुंचा परिवार

Fri, 10 Jan 2020 05:14 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 10 Jan 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
Neha Kakkar Aditya Narayan Wedding Talk udit narayan family met her at indian idol set
नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

नेहा कक्कड़ किसी न किसी वजह से हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी वजह उनका रोना होता है तो कभी उनकी दरियादिली। नेहा कक्कड़ इन दिनों 'इंडियन आइडल' सीजन 11 को जज कर रही हैं। उनके को-जज विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया हैं । इस शो को आदित्य नारायण होस्ट कर रहे हैं। नेहा शो में रोने को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं । अब नेहा की शादी की खबर आई है । नेहा जिससे शादी करने जा रही हैं उसका नाम जानकर आप चौंक जाएंगे । 

Neha Kakkar Aditya Narayan Wedding Talk udit narayan family met her at indian idol set
aditya narayan neha kakkar - फोटो : social media

दरअसल, नेहा कक्कड़ की शादी की बात आदित्य नारायण से चल रही है। ये बात 'इंडियन आइडल 11' के सेट से शुरू हुई । सेट पर ही आदित्य नारायण का पूरा परिवार नेहा से मिलने भी पहुंचा । 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट की मानें तो 'इंडियन आइडल 11' के आने वाले एपिसोड में उदित नारायण और अल्का याग्निक पहुंचेंगे ।

Neha Kakkar Aditya Narayan Wedding Talk udit narayan family met her at indian idol set
indian idol - फोटो : amar ujala

इस शो पर उदित नारायण, नेहा कक्कड़ को अपने बेटे का नाम लेकर चिढ़ाते हुए दिखेंगे । वहीं, उदित ये भी कहेंगे कि वो इस शो को पहले ही एपिसोड से फॉलो कर रहे हैं, जिसके दो कारण हैं। एक तो इस शो के कंटेस्टेंट बहुत टैलेंटेड हैं और दूसरा ये कि वो नेहा कक्कड़ को अपनी बहू बनाना चाहते हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Kakkar Aditya Narayan Wedding Talk udit narayan family met her at indian idol set
indian idol - फोटो : amar ujala

सिर्फ उदित ही नहीं, बल्कि उनकी पत्नी दीपा नारायण ने भी इस शो पर नेहा को नारायण खानदान की बहू बनाने की बात कही । यही नहीं, नेहा के पैरेंट्स भी शो पर आए थे और वे भी इस शादी के लिए राजी हो गए । इस दौरान आदित्य बेहद खुश दिखाई दिए । वहीं नेहा फिलहाल शादी के लिए तैयार नहीं हैं । 

विज्ञापन
Neha Kakkar Aditya Narayan Wedding Talk udit narayan family met her at indian idol set
aditya narayan

नेहा ने कहा कि अगर वो इतनी जल्दी शादी के लिए मान गईं तो कोई मजा नहीं रह जाएगा । बता दें कि ये सारा वाकया एक मजाक है । सभी आदित्य और नेहा को चिढ़ाने के लिए ऐसा कर रहे हैं । हालांकि आदित्य, शो में अक्सर नेहा के साथ फ्लर्ट करते नजर आते हैं । फिलहाल आदित्य और नेहा सिंगल हैं । 

Bigg Boss 13: कैप्टेंसी टास्क रद्द, इन तीन दोषियों को 'बिग बॉस' ने दी कड़ी सजा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed