फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'नागिन 2' का एक्टर बना जुड़वा बच्चों का पिता, ट्यूशन में बनी गर्लफ्रेंड से की थी शादी

Sun, 15 Oct 2017 12:18 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नोएडा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 15 Oct 2017 12:18 PM IST
विज्ञापन
Naagin 2 actor Kinshuk Mahajan blessed with twins baby
छोटे पर्दे के बड़े सितारे किंशुक महाजन के घर इस दीपावली खुशियां डबल बॉक्स में आ चुकी है।  बीते 7 अक्टूबर को 'नागिन 2' के ये एक्टर जुड़वां बच्चों के पिता बने हैं। उनकी पत्नी और बचपन का प्यार दिव्या गुप्ता ने 7 अक्टूबर को एक बेबी बॉय और एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है।
Naagin 2 actor Kinshuk Mahajan blessed with twins baby
इंस्टाग्राम पर जुड़वा बच्चों की फोटो पोस्ट करते हुए किशुंक ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा कि, 'दो छोटे हाथ और दो छोटे पैरों ने अब हमारे परिवार को पूरा कर दिया। 7.10.2017 जैसी खास तारीख को हमारे जीवन में दो नई खुशियों का आगमन हुआ। इनका स्वागत है।'
Naagin 2 actor Kinshuk Mahajan blessed with twins baby
एक अंग्रेजी वेबसाइट को अपनी इस खुशी के बारे में बताते हुए किंशुक ने कहा कि, 'पिता बनने का अहसास अनोखा है। इन दो नन्ही खुशियों के आने से अब मेरा परिवार पूरा हो गया। पति-पत्नी के साथ-साथ ये पूरे परिवार के लिए खुशी का मौका है। भगवान बहुत दयालु हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Naagin 2 actor Kinshuk Mahajan blessed with twins baby
kinshuk_mahajan
ट्यूशन क्लास वाली गर्लफ्रेंड ऐसी बनी WIFE
किंशुक और उनकी WIFE दिव्या की मुलाकात 17 साल की उम्र में ट्यूशन क्लास में हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। 2011 में शादी करने के बाद अब उनके परिवार में इन नन्ही खुशियों की एंट्री हुई।
विज्ञापन
Naagin 2 actor Kinshuk Mahajan blessed with twins baby
kinshuk_mahajan
जुड़वां बच्चों के नाम 'शाहीर' और 'सायशा'
बच्चों के नाम पूछने पर छोटे पर्दे के इस पॉपुलर एक्टर ने बेबी बॉय का नाम शाहीर तो बेबी गर्ल का नाम सायशा बताया। बच्चों के जन्मदिन के बारे में दिलचस्प बात बताते हुए किंशुक ने कहा- तारीख 7.10.2017 है. इसे उल्टा पढ़ने पर भी 7102017 ही आएगा। हमारे स्पेशल एंजल्स का जन्म स्पेशल दिन हुआ। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed