टेलीविजन अभिनेत्री और डांसर मोहिना कुमारी 14 अक्तूबर 2019 को सुयश रावत के साथ शादी के बंधन में बंधीं। मोहिना उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज की बहू हैं। शादी की सभी रस्में उत्तराखंड के हरिद्वार में हुई थीं। इस शादी को भव्य बनाने के लिए सतपाल महाराज ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। दोनों परिवारों के रिश्तेदार और करीबी दोस्त इस शादी में शामिल हुए थे। यही नहीं विदेशों से भी मेहमान पहुंचे। शादी की पहली सालगिरह के मौके पर चलिए दिखाते हैं मोहिना की शादी की तस्वीरें।
रीवा राजघराने की बेटी है ये अभिनेत्री, शादी के बाद इंडस्ट्री से हो गईं दूर
अभिनय करने से पहले मोहिना रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में नजर आई थीं। शो में मोहिना कोरियाग्राफर टेरेंस लुइस की टीम में थीं। इसके बाद उन्होंने अभिनय शुरू किया। टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मोहिना ने कीर्ति सिंघानिया का किरदार निभाया था।
मोहिना टीवी के अलावा फिल्मों में भी हाथ आजमा चुकी हैं। वो रेमो डिसूजा की फिल्म 'एबीसीडी: एनी बडी कैन डांस' में नजर आई थीं। शादी के बाद मोहिना ने एलान किया था कि वो अब ग्लैमर इंडस्ट्री में काम नहीं करेंगी।
मोहिना खुद भी राजघराने के परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वो रीवा (मध्य प्रदेश) की राजकुमारी हैं। मोहिना महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं। उनकी जिंदगी बचपन से बेहद आलीशान रही है।
A post shared by Mohena Kumari Singh (@mohenakumari) on
अपनी शादी में मोहिना ने सब्यसाची के डिजाइन किए हुए कपड़े पहने थे। उनके कपड़ों को खास राजपूती टच दिया गया। मोहिना चाहती थीं कि उनकी शादी का हर फंक्शन रॉयल लुक लिए हो। मोहिना फिल्मों और टीवी की दुनिया से भले ही दूर हो गई हों लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वो कई बार अपने डांस वीडियोज साझा करती रहती हैं।
A post shared by Mohena Kumari Singh (@mohenakumari) on