बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म मेकर रोहित शेट्टी जल्द अपने स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' से छोटे पर्दे पर वापसी करने आ रहे हैं। इस शो के लिए कई टीवी स्टार्स का नाम सामने आ चुका है। साथ ही इसमें 'बिग बॉस 16' के भी कुछ प्रतियोगियों के हिस्सा लिए जाने की खबर है। वहीं, बीते दिन इस शो से जुड़ी एक रिपोर्ट ने फैंस की एक्साइटमेंट को काफी ज्यादा बढ़ा दिया। खबरें थीं कि 'बिग बॉस 16' के विनर एमसी स्टैन भी इसका हिस्सा होंगे, लेकिन अब जानकारी है कि स्टैन ने इस शो को लात मार दी है।
KKK 13: अब एमसी स्टैन ने दिखाया रोहित शेट्टी को ठेंगा, ठुकराया 'खतरों के खिलाड़ी 13' का भारी-भरकम ऑफर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:19 AM IST
सार
'बिग बॉस 16' के विनर एमसी स्टैन ने रोहित शेट्टी के जरिए होस्ट किए जाने वाले स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' का ऑफर ठुकरा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन