{"_id":"5a55a79c4f1c1b0e788b791b","slug":"luv-tyagi-spoke-big-false-during-vote-counting-in-bigg-boss-semifinale-week","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 11: शो से ये बड़ा झूठ बोलकर गए लव त्यागी, इन दो कंटेस्टेंट्स ने खोला राज ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 11: शो से ये बड़ा झूठ बोलकर गए लव त्यागी, इन दो कंटेस्टेंट्स ने खोला राज
Wed, 10 Jan 2018 11:13 AM IST
amarujala.com- Written by: अरविंद
amarujala.com- Written by: अरविंद
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Luv Tyagi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 11 में से बाहर हुए लव त्यागी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। शो के 100वें दिन पुनीश-विकास वोटों की गिनती कर रहे थे। लेकिन इस बीच दोनों को ऐसी बात पता चली जिससे दोनों कंटेस्टेंट्स के होश उड़ गए.....
2 of 5
Vikas Gupta
बता दें कि बीते हफ्ते हुए बीबी मॉल टास्क में चार कंटेस्टेंट्स की बाजी जान पर लगी थी जिनमें हिना,विकास, लव और शिल्पा के नाम थे। बिग बॉस के इतिहास में पहली बार घरवालों को बाहर की दुनिया दिखाई गई थी। वहीं, आकाश और पुनीश सेफ होने के चलते घर में ही रुके हुए थे।
3 of 5
Vikas And Puneesh
दरअसल, मुंबई के इ़नॉर्बिट मॉल में हुई लाइव पब्लिक वोटिंग के वोटों की गिनती घरवालों को ही करनी थी जिसमें सबसे कम लव त्यागी को 393 वोट मिलने की वजह से वे बाहर हो गए। लेकिन फिनाले वीक में जब विकास और पुनीश ने वोटों की गिनती दोबारा की तो वे दंग रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Vikas and Puneesh
बता दें कि दोबारा गिनती करने पर पता चला कि लव को 393 नहीं बल्कि 293 वोट मिले थे। ये जानने के बाद विकास और पुनीश पूरी तरह से हक्का-बक्का रह गए। वहीं, थोड़ी देर बाद हिना, आकाश, शिल्पा भी वहां पहुंचे। जब ये बात उन्हें पता चली तो वे भी चौंके।
विज्ञापन
5 of 5
Vikas And Puneesh
बता दें कि लव त्यागी घर मे बहुत अच्छा खेल रहे थे। वे धीरे-धीरे फर्श से अर्श पर पहुंचे थे। इसके बाद उनके परफोर्मेंस में कमी आने लगी। लेकिन उनके बाहर निकलने का सबसे बड़ा कारण उनके दिल्ली से होने का है क्योंकि लाइव पब्लिक वोटिंग मुंबई में हुई थी। ऐसे में शिल्पा, हिना और विकास तीनों ही मुंबई से हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।