फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हार्दिक पांड्या को 'भाई' बता ट्रोल हुईं थीं ये एक्ट्रेस, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Sun, 05 May 2019 03:27 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 05 May 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
krystle dsouza shared picture with hardik pandya got trolled
krystle dsouza, hardik pandya - फोटो : social media

सीरियल एक हजारों में मेरी बहना है से फेम हुईं टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इस बार उन्होंने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। यही नहीं यूजर्स ने तो उन्हें महिला विरोधी तक बता दिया।

Trending Videos
krystle dsouza shared picture with hardik pandya got trolled
krystle dsouza - फोटो : social media

क्रिस्टल ने अपने इंस्टाग्राम पर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ एक तस्वीर शेयर की। जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा कि 'मेरे भाई जैसा कोई हार्डिच नहीं है।' इसके बाद उन्होंने हैशटैग लिखा- 'ब्रदर फ्रॉम अनदर मदर'। बता दें कि क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल चैट शो कॉफी विद करण में पहुंचे थे। जहां दोनों ने महिला विरोधी कमेंट्स किए थे। जिसके बाद बीसीसीआई ने पांड्या और केएल राहुल को सजा भी दी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Mere Bhai Jaisa Koi Hard ich Nahi Hai 🤙🏻 . . . . #brotherfromanothermother

A post shared by 𝙆𝙧𝙮𝙨𝙩𝙡𝙚 𝘿’𝙨𝙤𝙪𝙯𝙖 (@krystledsouza) on

krystle dsouza shared picture with hardik pandya got trolled
Krystle D'Souza - फोटो : file photo

क्रिस्टल की इस तस्वीर पर एक यूजर ने लिखा कि 'आप वेस्टइंडीज के वर्ल्ड कप टीम में सेलेक्ट क्यों नहीं हुए?' यूजर के कमेंट पर एक्टर अपारशक्ति खुराना ने ट्रोल को जवाब दिया कि 'हाय समीर, मुझे लगता है कि आपको किसी पर इस तरह के कमेंट नहीं करना चाहिए और ना ही इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए। हम सबको हार्दिक से प्यार है क्योंकि वो एक परफॉर्मर है। आपको टीम इंडिया के हौसले को बढ़ाना चाहिए, खासकर वर्ल्डकप से पहले।'

विज्ञापन
विज्ञापन
krystle dsouza shared picture with hardik pandya got trolled
krystle dsouza - फोटो : social media

अपारशक्ति को टैग करते हुए क्रिस्टल ने लिखा कि 'आपनेे बहुत सही कहा। लोग बहुत मतलबी हैं क्योंकि ये लोग एक स्क्रीन के पीछे बैठे हैं तो वो सोचते हैं कि वो कुछ भी कह सकते हैं। मुझे लगता है कि ऐसे लोगों को अनदेखा करना ही ठीक है। ऐसी बातें उसकी परफॉर्मेंस पर कोई फर्क नहीं डालती। खैर, आपका शुक्रिया।'

विज्ञापन
krystle dsouza shared picture with hardik pandya got trolled
pandya kl rahul - फोटो : social media

इससे पहले पांड्या ने कहा था कि 'मैं अपने पैरेंट्स से काफी खुला हुआ हूं और उन्हें मेरी हर गर्लफ्रेंड के बारे में पता होता है।' शो में पांड्या ने कई महिलाओं के साथ घूमने की बात कही। यह पूछने पर कि क्लब में महिला का नाम नहीं पूछा तो पांड्या ने जवाब दिया, 'मुझे महिलाओं को मूव करते देखना और उन्हें ऑब्जर्व करना पसंद है। मैं थोड़ा ब्लैक साइड से हूं इसलिए मुझे देखने की जरूरत है कि वह कैसे मूव कर रही है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed