मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर अपने कॉमेडी शो से छोटे परदे पर धमाल मचा रहे हैं। द कपिल शर्मा शो का दूसरा सीजन भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। कपिल भी इस बात को मान रहे हैं कि दर्शकों से उन्हें पहले की तरह बेहद प्यार मिल रहा है। ऐसे में हास्य कलाकार कपिल ने पत्नी गिन्नी चथरथ को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है।
2 of 5
kapil sharma with ginni chatrath
- फोटो : instagram
पत्नी को लेकर कपिल ने खुलासा करते हुए बताया 'गिन्नी मेरी सबसे अच्छी आलोचक रही हैं और बड़ी प्रशंसक भी, वह मेरे चुटकुलों पर हंसती भी हैं, मेरी कॉमिक टाइमिंग पर भी वह बहुत कुछ नोटिस करती हैं।' बता दें कि बीते वर्ष 2018 में कपिल और गिन्नी ने शादी की थी। शादी के बाद दिसंबर (2018) में कपिल ने अपने कॉमेडी शो के दूसरे सीजन की शुरुआत की थी।
3 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : instagram
अब खबर है कि वह अब 12 मई को आने वाले मदर्स डे पर एक स्पेशल एपिसोड करेंगे। इस शो का एक प्रोमो वीडियो भी कपिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। कॉमेडियन का मानना है कि उनकी इस कामयाबी के पीछे उनकी मां का सबसे बड़ा योगदान रहा है।
4 of 5
the kapil sharma show
- फोटो : social media
शो की टीआरपी की बात करें तो इसे बड़ा झटका लगा है। कॉमेडी शो को 8वां स्थान मिला है। वहीं बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 3' 7वें पायदान पर है।
5 of 5
kumkum bhagya, the kapil sharma show
- फोटो : social media
टीआरपी की रेस में शब्बीर अहलूवालिया और श्रीति झा के मुख्य किरदार से सजा सीरियल 'कुमकुम भाग्य' ने लंबे समय बाद वापसी की है और पहला स्थान हासिल किया है। शो में दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ाने के लिए सीरियल में लीप दिखाया गया है। ऐसा लग रहा है मेकर्स का फैसला सही साबित हुआ।