फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कितनी मोहब्बत है' से लेकर 'मित्रों' तक इतनी बदल गई हैं कृतिका कामरा, तस्वीरों में देखें लुक

Wed, 21 Oct 2020 09:27 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 21 Oct 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
Kritika Kamra Birthday Know About Kitani Mohabbat Hai Actress Life Career and Change In Looks
कृतिका कामरा - फोटो : Instagram: kkamra

छोटे पर्दे की अभिनेत्री कृतिका कामरा ने अपने पहले ही धारावाहिक 'कितनी मोहब्बत है' से फैंस के दिलों में जगह बना ली थी। कृतिका का जन्म 25 अक्तूबर 1988 को उत्तरप्रदेश के बरेली में हुआ था। कृतिका ने छोटे पर्दे के साथ ही साथ बड़े पर्दे पर भी अपनी आमद दर्ज करवाई है। उन्होंने बॉलीवुड में भी फिल्म 'मित्रों' के जरिए कदम रखा। कृतिका के लुक्स में भी इतने सालों में काफी बदलाव हुए हैं। उनके जन्मदिन पर आपको दिखाते हैं 'आरोही' से लेकर 'अवनी' तक का सफर..

Kritika Kamra Birthday Know About Kitani Mohabbat Hai Actress Life Career and Change In Looks
करण कुंद्रा, कृतिका कामरा - फोटो : फाइल फोटो

इमेजिन टीवी पर साल 2009 में धारावाहिक 'कितनी मोहब्बत है' शुरू हुआ था। उस समय में इस धारावाहिक में टीवी इंडस्ट्री में धमाल कर दिया था। युवाओं के बीच ये धारावाहिक काफी फेमस हुआ था। धारावाहिक में करण कुंद्रा और कृतिका कामरा मुख्य किरदार में थे। दोनों को इस धारावाहिक में खूब पसंद भी किया गया। दोनों की जोड़ी आज भी फैंस की पसंद बनी रहती है। दोनों के बीच प्यार के चर्चे भी जोरों पर थे। हालांकि दोनों में से किसी ने भी कभी इस बारे में कोई बात नहीं की।

Kritika Kamra Birthday Know About Kitani Mohabbat Hai Actress Life Career and Change In Looks
कृतिका कामरा - फोटो : Instagram: kkamra

कृतिका कामरा इस धारावाहिक के बाद से ही लोगों की पसंद बन गईं। 'कितनी मोहब्बत है' की सफलता के बाद कृतिका ने लगातार कई और धारावाहिकों में भी काम किया। लेकिन दर्शक तो उन्हें करण के साथ ही देखना चाहते थे। ऐसे में धारावाहिक के मेकर्स इसका दूसरा सीजन लेकर आए। जिसमें अर्जुन और आरोही की जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर दिखाई गई। लेकिन करण और कृतिका के बीच वो बात नहीं बन पाई। इसका प्रसारण 2010 से 2011 के बीच किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kritika Kamra Birthday Know About Kitani Mohabbat Hai Actress Life Career and Change In Looks
कृतिका कामरा - फोटो : Instagram: kkamra

इसके बाद कृतिका 'प्यार का बंधन', 'कुछ तो लोग कहेंगे', 'रिपोर्टर्स', 'प्रेम या पहेली चंद्रकांता' के साथ ही कई रियलिटी शोज जैसे 'झलक दिखला जा 7', 'जरा नच के दिखा', 'वी द सीरियल' और 'एमटीवी वेब्ड' में नजर आईं। लेकिन अब कृतिका टीवी की पारी काफी खेल चुकी थीं। ऐसे में उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखना मुनासिब समझा। उन्होंने साल 2018 में जैकी भगनानी के साथ 'मित्रों' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया। हालांकि ये फिल्म दर्शकों के बीच कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई।

विज्ञापन
Kritika Kamra Birthday Know About Kitani Mohabbat Hai Actress Life Career and Change In Looks
कृतिका कामरा - फोटो : Instagram: kkamra

इसके बाद कृतिका अब तक किसी भी धारावाहिक या फिल्म में नजर नहीं आईं। आखिरी बार कृतिका को 'खतरा खतरा खतरा' में गेस्ट के रूप में देखा गया। उनके फैंस को उनके स्क्रीन पर एक बार फिर से कदम रखने का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि कृतिका अपने फैंस से सोशल मीडिया के माध्यम से रूबरू होती रहती हैं। वो इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी कई तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।

पढ़ें: फेल हो गए जी स्टूडियो के सारे पैंतरे, सिनेमाघर मालिकों ने किया फिल्म ‘खाली पीली’ की रिलीज से इंकार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed