फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV: छोटे परदे पर फिर शुरू होने जा रही ये अनोखी कृष्ण लीला, इस बार कान्हा बनेंगे 'यशोमती मैया के नंदलाला'

Mon, 28 Mar 2022 04:19 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 28 Mar 2022 04:19 PM IST
विज्ञापन
Krishna Leela is going to start again on the television this time Kanha will become Yashomati Maiyaa ke Nandlala
Yoshomati Maiyaa Ke Nandlala - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कन्हैया की किलकारियों का समय फिर से आने वाला है। कृष्ण जन्म का उत्सव जन्माष्टमी तो अभी दूर है लेकिन सोनी चैनल पर एक नया धारावाहिक जल्द शुरू होने जा रहा है, 'यशोमती मैया के नंदलाला'। ये धारावाहिक आज के जमाने में कृष्ण के विचारों का मोल फिर से बताएगा। इस धारावाहिक के जिस सार पर चैनल ने इस धारावाहिक को मंजूरी दी है, उसके मुताबिक, ‘भगवान कृष्ण सभी उम्र के लोगों के परम प्रिय देव हैं। चाहे उनके बचपन की शरारतें हों, या फिर उनकी सूझबूझ और अनमोल वचन, जिनसे बड़े से बड़े युद्ध का हल निकला था, भगवान कृष्ण हर रूप में सभी के चहेते हैं और पूरी श्रद्धा से पूजे जाते हैं।’

Krishna Leela is going to start again on the television this time Kanha will become Yashomati Maiyaa ke Nandlala
Yashomati Maiyaa ke Nandlala - फोटो : यू-ट्यूब

श्री कृष्ण के इन्हीं मूल्यों और जीवन के सबक को साकार कर रहा है सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का नया धारावाहिक 'यशोमती मैया के नंदलाला' जिसमें कृष्ण के ज्ञान का अनमोल सागर है। यह शो भगवान कृष्ण की जीवन यात्रा दर्शाता है जिसमें उनकी साहसिक लीलाएं और ऐसे बहुमूल्य सबक हैं, जो हमें अभी सीखने बाकी हैं। इस नए धारावाहिक में कृष्ण का चरित्र कौन सा कलाकार करेगा, इस पर से तो अभी पर्दा उठना बाकी है, लेकिन चलिए हम आपको बताते हैं उन कलाकारों के बारे में जिन्होंने इससे पहले छोटे परदे पर कृष्ण का मनोहारी रूप धरा और खूब लोकप्रिय हुए। बी आर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में कृष्ण बने नीतिश भारद्वाज से तो सभी परिचित हैं, आज हम आपको मिलाते हैं कुछ ऐसे कृष्णलीला कलाकारों से, जिनके बारे में शायद आपको उतना न पता हो।

Krishna Leela is going to start again on the television this time Kanha will become Yashomati Maiyaa ke Nandlala
सुमेध मुद्गलकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कलाकार : सुमेध मुद्गलकर
धारावाहिक : राधाकृष्ण (2018)
स्टार नेटवर्क के इस  शो में सुमेध मुद्गलकर ने भगवान श्री कृष्ण की भूमिका निभाई। इस शो को भगवान कृष्ण और राधा के प्रेम को केंद्र में रखकर ही बनाया गया लेकिन अब बाद में इसमें अर्जुन की और अन्य कहानियां भी जोड़ी गईं। इस शो के शुरू होने के पांच साल पहले बनी महाभारत में कृष्ण का किरदार निभा चुके सौरभ राज जैन ने इस शो में कथा वाचक की भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Leela is going to start again on the television this time Kanha will become Yashomati Maiyaa ke Nandlala
राहुल शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कलाकार : राहुल शर्मा / कुलदीप सिंह
धारावाहिक : विघ्नहर्ता गणेश (2017)
इस शो में भगवान कृष्ण के किरदार में राहुल शर्मा और कुलदीप सिंह नजर आए। इस शो को भगवान श्री गणेश की लीलाओं को केंद्र में रखकर बनाया गया। राहुल शर्मा को टीवी के धारावाहिक 'एक घर बनाऊंगा' और 'एक रिश्ता ऐसा भी' जैसे शो में बेहतरीन किरदार करने के लिए जाना जाता है। साथ ही कुलदीप ने खुद की पहचान एक गजल संगीतकार के रूप में बनाई है।

विज्ञापन
Krishna Leela is going to start again on the television this time Kanha will become Yashomati Maiyaa ke Nandlala
गगन मलिक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कलाकार : गगन मलिक
धारावाहिक : संकट मोचन महाबली हनुमान (2015)
इस शो को भगवान हनुमान के नजरिए से बनाया गया था। इस शो में भगवान श्री राम, विष्णु और कृष्ण का किरदार करने वाले अभिनेता गगन मलिक ने अपने जीवन का सबसे अच्छा अभिनय इसी शो में किया है। दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के कारण यह शो दो साल से ज्यादा समय तक टीवी पर चला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed