बिग बॉस का शो शुरू होने के साथ ही खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस बार घर में एक से बढ़कर एक सेलेब्रिटी की एंट्री हुई है। पिछली बार की तरह इस बार भी एक तांत्रिक शो की कंटेस्टेंट हैं। इस अघोरी तांत्रिक का नाम है शिवानी दुर्गा।
Bigg Boss 11: सौतेली मां ने घर से निकाल दिया था, सलमान से मिलने के लिए शिवानी ने 26 साल किया इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवानी ने अमेरिका की शिकागो यूनिवर्सिटी से तंत्र-मंत्र की पीएचडी ली है। शिवानी का कहना है पिछली बार स्वामी ओम ने तांत्रिकों की छवि को बिगाड़ दिया था। लेकिन वो इस छवि को वो ठीक करेंगी।
पढ़ें- Bigg Boss 11: बेहद तेज हैं टीवी की भोली-भाली 'अंगूरी भाभी', घर पर प्रोड्यूसर की बोलती की बंद
शो में जाने से पहले शिवानी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा, 'काफी समय से समाज में साधु-संतों की छवि पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिसे अब मैं दूर करूंगी।' स्वामी ओम की हरकतों और बाबा राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद समाज सदमे में आ गया है।
पढ़ें- इन 14 सवालों का जवाब देकर करोड़पति बनीं अनामिका मजूमदार, अमिताभ बच्चन बोले- 'Welldone'
शिवानी राजस्थान की रहने वाली हैं। वो उज्जैन सिंहस्थ मेले के दौरान चर्चा में आई थीं। शिवानी के फॉलोवर दुनिया भर में हैं। शिवानी तंत्र-मंत्र के अलावा कई भाषाएं बोलने में भी माहिर हैं। उन्हें संगीत की भी काफी समझ है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बचपन में ही दुर्गा की मां का निधन हो गया था। इसके बाद उनके पिता ने अपनी ही एक स्टूडेंट बरखा से दोबारा शादी कर ली थी। बरखा ने सौतेली बेटी शिवानी को घर से दिया।