कल बिग बॉस के घर को पहला कैप्टन मिल गया। घरवालों ने विकास को पहला कैप्टन बनाया। इसी के साथ विकास अगले हफ्ते के नॉमिनेशन से भी सेफ हो गए हैं। बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट हर दिन रंग बदलते हैं।
प्यार में पागल शख्स ने सपना चौधरी को मार दी थी गोली, कंटेस्टेंट ने शो में किया बड़ा खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल जो दुश्मन थे आज वो दोस्त हो गए। जैसे अर्शी और विकास ने कल तक घर में हंगामा काट रखा था आज वही एक-दूसरे को सपोर्ट कर रहे हैं। नॉमिनेशन के बाद ही कंटेस्टेंट के हाव-भाव बदल जाते हैं।
इस बार घर में सपना चौधरी, शिवानी दुर्गा, ज्योति कुमारी, विकास गुप्ता और हिना खान नॉमिनेट हुए हैं। घर के बाहर दर्शकों को ये जानने की जल्दी है कि इस बार घर से कौन आउट होगा।
उसी तरह घर के अंदर भी इस बात को लेकर चर्चा चल रही है। घर से आउट होने की बात को लेकर हिना खान ने सपना चौधरी के बारे में ऐसा खुलासा कर दिया जो आज तक छिपा हुआ था। हिना ने बताया कि एक बार सपना को गोली मारी गई थी।
इस लिंक पर जाकर हिना खान के खुलासे का वीडियो देख सकते हैं
हिना खान, लव और महजबीं यही बात कर रहे थे कि इस बार कौन जा सकता है। तब महजबीं और लव ने बताया कि सपना बहुत पॉपुलर है वो नहीं जाएगी। उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। महजबीं ने ये भी कहा कि एक बार उन्होंने जहर भी खा लिया था।