कोरोना वायरस से मनोरंजन जगत अछूता नहीं है और अभी तक बहुत से सेलेब्स इस वायरस से अपनी जान गवां चुके हैं। टीवी अभिनेता राहुल वोहरा का कोराना के कारण निधन हो गया। मौत से पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अच्छे इलाज की गुहार लगाई थी और बताया था कि अब वो उम्मीद हार रहे हैं। इसके बाद दिल्ली के एक अस्पताल में 35 वर्षीय राहुल ने आखिरी सांस ली। अब इलाज के अभाव में हुई राहुल वोहरा की मौत ने लोगों को अंदर तक झकझोर दिया है।
अफसोसः इलाज के अभाव में हुई राहुल वोहरा की मौत पर बोलीं किश्वर मर्चेंट, 'सोनू सूद तक आवाज पहुंच पाती तो...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा किश्वर मर्चेंट ने भी राहुल के निधन पर अपना दुख जाहिर किया। अभिनेत्री ने कहा कि काश राहुल की आवाज सोनू सूद तक पहुंच जाती। उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखा, 'काश उसका मैसेज सोनू सूद तक पहुंच गया होता....शायद तब चीजें अलग होती'। किश्वर ने भगवान से उनके परिवार के लिए मजबूत बने रहने की प्रार्थना की।
बता दें कि राहुल वोहरा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने करोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। उन्हें राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ताहिरपुर में भर्ती कराया गया था और शनिवार शाम को द्वारका के आयुष्मान अस्पताल में ले जाया गया था। हालांकि अच्छा इलाज ना मिलने के कारण उनका निधन हो गया।
राहुल वोहरा को पहले ही एहसास हो गया था कि वो अब नहीं बचेंगे। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था, 'मुझे भी अच्छा ट्रीटमेंट मिल जाता तो मैं भी बच जाता।' राहुल ने आगे लिखा, 'जल्द जन्म लूंगा और अच्छा काम करूंगा। अब हिम्मत हार चुका हूं।' अपने इस पोस्ट में राहुल ने पीएम मोदी और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी टैग किया था।
उनके निधन की पुष्टि थिएटर आर्टिस्ट अरविंद गौड़ ने की थी। उन्होंने पोस्ट में लिखा था ‘‘राहुल वोहरा चला गया। मेरा होनहार अभिनेता अब नहीं रहा। कल ही राहुल ने कहा था कि ‘मुझे अच्छा इलाज मिल जाता तो मैं भी बच जाता।’ कल शाम ही उसे राजीव गांधी अस्पताल से आयुष्मान, द्वारका में स्थानांतरित किया गया था। राहुल हम तुम्हें नहीं बचा पाए, माफ करना, हम तुम्हारे अपराधी हैं। आखिरी नमन।’’