खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स हैं। इस सीजन में कई प्रतियोगी ऐसे हैं जो अपनी खतरनाक स्टंट करके अपने प्रशंसकों का दिल जीत रहे हैं। अब तक इस शो से महक चहल, निक्की तंबोली, सौरभ राज जैन, आस्था गिल एलिमिनेट हो चुके हैं। इस रविवार भी शो में एलिमिनेशन टास्क हुआ। इस हफ्ते रोहित शेट्टी द्वारा सभी प्रतियोगियों को फियर फंदा दिया गया। जिसके बाद हर किसी को टास्क करना पड़ा। टास्क खत्म होने के बाद कुछ खिलाड़ी तो फियर फंदे से बच गए लेकिन वरुण सूद, अर्जुन बिजलानी और अनुष्का सेन सुरक्षित नहीं हो पाए।
Khatron Ke Khiladi 11: शो में खत्म हुआ अनुष्का सेन का सफर, प्रशंसको ने कहा- कभी हार तो कभी जीत है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्का सेन हुईं शो से बाहर
इस स्टंट को वरुण सूद ने स्टार्ट किया। उन्होंने इस टास्क को जल्दी ही पूरा कर लिया। वरुण के बाद इस टास्क को करने गए अर्जुन बिजलानी, जिन्होंने इस टास्क को करने में थोड़ा समय लिया और कम फ्लैग निकाले। आखिरी में अनुष्का सेन ने ये टास्क के लिए गईं। लेकिन जब अनुष्का प्लेटफॉर्म पर चढ़ी तो हवा बहुत अधिक थी जिसकी वजह से वो अपना बैलेंस संभाल नहीं पाईं और गिर पड़ी। स्टंट अधूरा रह जाने की वजह से वो शो से बाहर हो गई।
रोहित शेट्टी ने की तारीफ
रोहित शेट्टी ने अनुष्का सेन की तारीफ करते हुए उन्हें रॉकस्टार कहा और साथ ही उन्हें भविष्य के बहुत शुभकामनाएं भी दी। रोहित शेट्टी ने कहा तुमने परफॉर्म किया लेकिन तुम्हें जाना पड़ेगा। तुम फाइटर हो और मुझे तुम पर गर्व है। आगे लिए ऑल दे बेस्ट और जो भी करो ऐसे ही करना डेयरिंग के साथ’।
View this post on Instagram
कंटेस्टेंट्स हुए इमोश्नल
अनुष्का सेन के शो से एलिमिनेट होने के बाद कई कंटेस्टेंट काफी भावुक हो गए। उन्होंने अनुष्का सेन को गले से लगाया। बता दें कि अनुष्का सेन खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 की सबसे छोटी प्रतियोगी थीं, लेकिन जिस तरह से उन्होंने बड़े-बड़े कलाकारों को स्टंट्स में मात दी वो सच में तारीफ के काबिल हैं।
Being such a young girl she fighted with creepy crawlies, height, current, water and much more. Her journey ends here but she has inspired a millions of people through her journey. We are so proud of her all hearts to #AnushkaSen ❤️ #KKK11 pic.twitter.com/CmerSw1C0i
— Anushka Sen Official FC💎 (@ItsTeamAnushka) August 29, 2021
सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा फाइटर
सिर्फ शो के मेजबान रोहित शेट्टी से ही नहीं बल्कि अनुष्का सेन को सोशल मीडिया पर भी जमकर तारीफ मिली। लोगों ने उन्हें फाइटर कहा। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ऑल द बेस्ट अनुष्का सेन। कुछ तुमने पाया, कुछ तुमने खोया’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अनुष्का ने 10 सेकंड लेट शुरू किया, लेकिन उन्होंने हर किसी को कड़ी टक्कर दी। ये है हमारी गर्ल, बहुत खूब अनुष्का’।
#AnushkaSen started 10 secs later but gave a tough fight to each and every opponent there. This is our girl!! Well done @anushkasen_04 ❤️
— Team Anushka Sen Official💎 (@TeamAnushkaSen_) August 29, 2021
"Anushka ne tough fight diya na"#AnushkaSen | #Anushkians pic.twitter.com/TpyymAW8SE