'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 10 (Khatron Ke Khiladi 10) की शूटिंग बुल्गेरिया में चल रही है। हर बार की तरह इस बार भी शो की कमान रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के हाथों में है जो कंटेस्टेंट का खतरों से सामना करवा रहे हैं। इस बीच इस शो से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक शो से पहला एविक्शन किसका होगा नाम का खुलासा हो चुका है। यह कोई और नहीं जानी मानी भोजपुरी स्टार हैं।
'खतरों के खिलाड़ी 10' के पहले एविक्शन की जानकारी लीक, भोजपुरी अभिनेत्री के फैंस के लिए बुरी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पॉट ब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक इस रियलिटी शो में पहले ही हफ्ते जिस सेलिब्रिटी को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा वह एक भोजपुरी स्टार है। इस अभिनेत्री का नाम रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) है। रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री में जाना माना नाम है। रानी अब तक 300 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। खबर तो यह भी है रानी रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' का हिस्सा भी बनने वाली हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें: पटरियों के बीच तस्वीर खिंचवाते ही ट्रोल हो गईं ये एक्ट्रेस, यूजर्स बोले- 'दीदी, ट्रेन रुक गई क्या?'
पिछली बार 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 9 की शूटिंग अर्जेंटीना में हुई थी, इस बार 10वें सीजन की शूटिंग बुल्गारिया में हो रही है। कुछ दिन पहले ही सभी कंटेस्टेंट एक साथ मुंबई से बुल्गारिया के लिए रवाना हुए। खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 अगले साल जनवरी में ऑनएयर होगा। सीजन 10 में रानी चटर्जी के अलावा अदा खान, करिश्मा तन्ना, शिविन नारंग, करण पटेल, बलराज सयाल, मलिष्का, धर्मेश येलंदे, अमृता खानविलकर और तेजस्वी प्रकाश हैं।
यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट पहुंचते ही इस एक्ट्रेस से स्टॉफ ने मांगे 44 हजार रुपये, इस तरह पाया छुटकारा
'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 10 के लिए रवाना होने से पहले करिश्मा को एयरपोर्ट पर रोक दिया गया था। ऐसा इसलिए क्योंकि करिश्मा के बैग का वजन निर्धारित वजन से 22 किलो ज्यादा था। स्पॉट ब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक करिश्मा से एयरपोर्ट स्टॉफ ने समान को अपने साथ ले जाने के लिए 44 हजार रुपये मांगे। दिलचस्प बात यह है कि करिश्मा ने बिना पैसे दिए सारा सामान लेकर वहां से चली गईं।
यह भी पढ़ें:- बॉलीवुड की इस खूबसूरत हसीना ने गुपचुप की सगाई, 'खतरों के खिलाड़ी' की भी रह चुकी है विनर
दरअसल, करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) ने बाकी स्टार्स के बैग में अपना सामना रखवा दिया जिसकी वजह से उन्हें एयरपोर्ट स्टॉफ को पैसे नहीं देने पड़े। फिलहाल करिश्मा बुल्गारिया पहुंच गईं है जमकर मस्ती कर रही हैं। करिश्मा ने सोशल मीडिया पर बुल्गारिया की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। करिश्मा टीवी सीरियल्स के अलावा फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। आखिरी बार 'संजू' फिल्म में रणबीर के साथ रोमांस करती दिखाई दी थी।