फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 13: अमिताभ बच्चन ने पूछा केबीसी के रजिस्ट्रेशन का चौथा सवाल, क्या आप जानते हैं जवाब?

Fri, 14 May 2021 09:27 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 14 May 2021 09:27 AM IST
विज्ञापन
KBC 13 Kaun Banega Crorepati registrations are on Here the Fourth question and answer
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : Instagram

टीवी का चर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 13वां सीजन जल्द शुरू होने वाला है। इस गेम शो के जरिए एक बार फिर अमिताभ बच्चन छोटे पर्दे पर दमदार वापसी कर रहे हैं। घर में बैठे लोगों के लिए केबीसी का आना बड़ी खुशखबरी है। हालांकि इस बार के सीजन में दर्शकों को पहले से कई बदलाव देखने को मिलेंगे। मेकर्स के मुताबिक, शो में इस बार डिजिटल सलेक्शन और स्क्रीनिंग प्रोसेस फॉलो किया जाएगा। शो के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। 10 मई रात नौ बजे से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हुई है। बता दें कि सोनी चैनल ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि कैसे आप हॉट सीट तक पहुंच सकते हैं। ट्वीट में लिखा कि,'कोशिश, मेहनत और पढ़ाई आपको ला सकती है हॉट सीट पर। तो बस इन तीन चीजों के साथ ही आपको मिल सकेगा करोड़ों जीतने का मौका। तो चलिए जानते हैं कि शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने गुरुवार यानी 13 मई को रजिस्ट्रेशन के लिए क्या  चौथा सवाल पूछा है? 

KBC 13 Kaun Banega Crorepati registrations are on Here the Fourth question and answer
कौन बनेगा करोड़पति

गुरुवार को सोनी टीवी ने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में होस्ट अमिताभ बच्चन दिखाई दे रहे हैं। बिग बी इसमें इस सीजन का चौथा सवाल पूछते हैं। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन कहते हैं- आपने ऐसी खबरें सुनी होंगी कि कल तक गली क्रिकेट खेलने वाला आज इंडियन टीम में प्लेयर बन गया। रिक्शे वाले की बेटी आईएएस अफसर बन गई। एक ही पैर होने के बावजूद किसी ने एवरेस्ट पर फतेह हासिल कर ली। हम सबकी लाइफ़ में सपनों की अनलिमिटेड सप्लाई है। बस हम और हमारे सपनों के बीच एक कोशिश, एक ट्राई है। तो लिए आज वो कोशिश करते हैं, इस सवाल के साथ... 

KBC 13 Kaun Banega Crorepati registrations are on Here the Fourth question and answer
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : Getty

सवाल नंबर- 4: कौन से दो सागर स्वेज नहर से जुड़े हैं?

जवाब के विकल्प:

A. कैस्पियन सागर और काला सागर

B. लाल सागर और भूमध्य सागर

C. एड्रियाटक सागर और लाल सागर

D. उत्तरी सागर और टायरीनियन सागर
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 13 Kaun Banega Crorepati registrations are on Here the Fourth question and answer
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला

सही जवाब- लाल सागर और भूमध्य सागर। सही जवाब देने के लिए सोनीलिव वेबसाइट या ऐप पर जाकर जवाब के साथ अपनी उम्र, फोन नंबर और पता देना होगा। एसमएस के जरिए जवाब देने के लिए फोन पर KBC इसके बाद स्पेस देकर सही ऑप्शन लिखें और 509093 पर एसएमएस करें।

विज्ञापन
KBC 13 Kaun Banega Crorepati registrations are on Here the Fourth question and answer
kbc - फोटो : social media

कौन बनेगा करोड़पति लोगों के पसंदीदा शो में से एक है। हर साल इसका इंतजार लाखों दर्शक करते हैं और अपनी किस्मत को बदलने का मौका आजमाते हैं। पिछले साल भी कोरोना काल में केबीसी की शूटिंग पूरी सावधानी के साथ की गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed