13 तारीख को चांद दिखने के बाद से 14 मई को देशभर में धूमधाम से ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है। कोरोना महामारी के चलते सभी अपने घरों में रहकर ही इस बार त्यौहार मना रहे हैं। हालांकि टीवी पर आपको ईद के त्यौहार का पूरा जश्न देखने को मिलेगा। टीआरपी के मामले में सबसे आगे चल रहे रियलिटी शो इंडियन आइडल में भी ईद का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा। आने वाले एपिसोड में इंडियन आइडल 12 के सेट पर सभी ईद के जश्न में डूबे नजर आएंगे।
ईद मुबारकः इंडियन आइडल 12 के सेट पर दानिश मोहम्मद ने मैट बिछाकर की दुआ, शो पर ही मनाई ईद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि शो के कंटेस्टेंट दानिश मोहम्मद ने सेट पर ही मैट बिछाकर दुआ की। इस दौरान उन्होंने मंच पर हाथ से सिला हुआ कुर्ता पहना था जो उनके माता पिता ने भेजा था। उनके साथ वीडियो कॉल पर उनके माता पिता भी इस जश्न में शामिल हुए। वहीं तीनों जज से लेकर बाकी कंटेस्टेंट भी ईद की खुशियां मनाते नजर आए।
शो के इस वीकेंड एपिसोड में दिग्गज गायक सुखविंदर सिंह खास मेहमान बनकर नजर आएंगे। इस शो को आदित्य नारायण होस्ट कर रहे हैं। वहीं जज के रूप में नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और अनु मलिक शो में मौजूद हैं। इस खास एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट खास मेहमान सुखविंदर सिंह के सामने परफॉर्म करते नजर आएंगे।
Humare #Top9 bana denge 50 episodes ke iss khushi ke mauke ko aur bhi khaas! Dekhiye #GoldenJubileeSpecial #IndianIdol2020 iss weekend 9:30 baje, sirf Sony par!
@iAmNehaKakkar @VishalDadlani #HimeshReshammiya #AdityaNarayan @fremantle_india @sukhwindermusic @The_AnuMalik pic.twitter.com/rMl0lJ1H3v
इस एपिसोड के दौरान दानिश मोहम्मद 'दावत ए इश्क' और इस 'शान ए करम' जैसे गानों पर जबरदस्त परफॉरमेंस देते नजर आएंगे। इसकी कुछ झलकियां भी सामने आ चुकी हैं और फैंस इस एपिसोड को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
बता दें कि जश्न के इस माहौल में तीनों जज ने दानिश मोहम्मद को ईदी भी दी। इसके बाद सेट पर दानिश ने अपनी भावना जाहिर करते हुए कहा कि, 'इस साल की ईद मेरे लिए सबसे ज्यादा यादगार है क्योंकि मैं इस शो और इतने प्यारे परिवार का हिस्सा हूं। मुझे बहुत ही अच्छे लोग मिले'।