फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 12: बेगम हजरत महल से जुड़े इस सवाल का जवाब नहीं दे पाईं मदरसा टीचर फरहत नाज, 25 लाख लेकर छोड़ना पड़ा शो

Thu, 22 Oct 2020 04:06 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 22 Oct 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
KBC 12 Amitabh Bachchan Show Farhat Naaz a madarsa teacher quit Show
KBC 12 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अमिताभ बच्चन का लोकप्रिय शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC12) इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में इस शो का हिस्सा बनी रायबरेली के मदरसे में पढ़ाने वाली टीचर फरहत नाज। 41 वर्षीय फरहत ने बड़ी बखूबी से सभी सवालों का जवाब दिया और 25 लाख की रकम जीतने में कामयाब रहीं।

KBC 12 Amitabh Bachchan Show Farhat Naaz a madarsa teacher quit Show
KBC 12 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फरहत नाज 50 लाख रुपये के सवाल पर आकर अटक गईं। लखनऊ से जुड़े एक सवाल का सही जवाब नहीं पता होने की वजह से उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया। फरहत से पूछा गया था- 1857 के विद्रोह के दौरान लखनऊ का नेतृत्व करने वाली बेगम हजरत महल का वास्तविक नाम क्या था? इसके उन्होंने चार ऑप्शन दिए. A. बीबी मुबारिका, B. मेहर-इन-निसा, C. सिकंदर जहान, D. मोहम्मदी खानम।

KBC 12 Amitabh Bachchan Show Farhat Naaz a madarsa teacher quit Show
KBC 12 - फोटो : sony

इस सवाल का सही जवाब मोहम्मदी खानम था लेकिन फरहत को लगा कि इसका जवाब बीबी मुबारिका होना चाहिए। जवाब में संशय होने की वजह से फरहत ने शो छोड़ दिया। फरहत से जब ये पूछा गया कि केबीसी में जीतने वाली राशि का वह क्या करेंगी, तो उन्होंने कहा कि वह इन पैसों से समाज के निचले तबके के लोगों के लिए एक स्कूल खोलना चाहती हैं। उन्होंने ये भी कहा कि इस स्कूल के दरवाजे सभी जाति, धर्म और संप्रदायों के बच्चों के लिए खुले रहेंगे और ये बच्चे यहां मुफ्त शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 12 Amitabh Bachchan Show Farhat Naaz a madarsa teacher quit Show
KBC 12 - फोटो : TWITTER- @SrBachchan

फरहत नाज अपने शहर के एक मदरसे में पिछले 12 साल से पढ़ा रही हैं और इस शो की शूटिंग के दौरान उन्होंने मदरसों में मिलने वाली तालीम की जमकर तारीफ की है। उन्होंने यहां तक कहा कि उत्तर प्रदेश के मदरसों में मिलने वाली शिक्षा किसी पब्लिक स्कूल की शिक्षा से कम नहीं होती।

विज्ञापन
KBC 12 Amitabh Bachchan Show Farhat Naaz a madarsa teacher quit Show
KBC 12 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तीन बच्चों की मां फरहत अपनी ससुराल में रहकर बच्चों को पढ़ाने का काम काम करती हैं। उनके पति सऊदी अरब में काम करते हैं। वह बताती हैं कि 18 साल की उम्र में ही शादी हो जाने के चलते वह अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी नहीं कर सकीं। शादी के बाद भी उन्हें अध्यापक की सरकारी नौकरी इसलिए नहीं मिल सकी क्योंकि वह स्नातक नहीं थी। बच्चों को पढ़ाने के साथ साथ वह खुद भी पढ़ रही हैं। अब वह स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं और इस समय परास्नातक के अंतिम वर्ष की तैयारी कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed