{"_id":"5ffa93b4bc02b20b142e4af2","slug":"kbc-12-amitabh-bacchan-sent-5-lakh-50-thousand-baba-ka-dhaba-owner-for-help","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC 12 में ‘बाबा का ढाबा’ की चर्चा, अमिताभ बच्चन ने साढ़े पांच लाख रुपये की भेजी थी मदद","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KBC 12 में ‘बाबा का ढाबा’ की चर्चा, अमिताभ बच्चन ने साढ़े पांच लाख रुपये की भेजी थी मदद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन, ढाबा के बाबा
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोशल मीडिया ने ‘बाबा का ढाबा’ वाले बाबा की किस्मत बदल दी। उन्हें देशभर से लोगों ने मदद की। वीडियो वायरल होने के बाद अमिताभ बच्चन ने भी उन्हें आर्थिक रूप से सहायता पहुंचाई। बिग बी ने खुद अपने शो कौन बनेगा करोड़पति में ढाबा वाले बाबा की चर्चा की।
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोनी टीवी
बाबा का ढाबा के मालिक कांता प्रसाद ने बताया कि अमिताभ बच्चन ने निजी तौर पर किसी को भेजकर साढ़े पांच लाख रुपये की मदद की थी। शुक्रवार प्रसारित कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर अभिनेत्री रवीना टंडन बैठी थीं। इसी दौरान एक सवाल पर बिग बी ने बाबा का ढाबा का जिक्र किया।
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : फेसबुक
अमिताभ बच्चन ने कहा कि यह सोशल मीडिया की ताकत ही है कि किसी मुद्दे पर लोग आगे बढ़कर मदद करते हैं। बिग बी आगे कहते हैं कि दिल्ली में ढाबा चलाने वाले बाबा लॉकडाउन के दौरान पैसों की दिक्कतों का सामना कर रहे थे लेकिन जब उनका वीडियो वायरल हुआ तो कुछ ही समय में उनके ढाबे पर लोगों की भीड़ जुट गई और उनकी दुकान चल पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Tumblr: @srbachchan
अमिताभ बच्चन के जिक्र के बाद रवीना टंडन बताती हैं कि अब बाबा ने नया रेस्त्रां खोल लिया है। वहीं केबीसी में बाबा का ढाबा का जिक्र होने पर इसके मालिक कांता प्रसाद ने बताया कि उन्हें अमिताभ बच्चन की ओर से साढे पांच लाख रुपये मिले थे। उन्होंने अमिताभ बच्चन से निवेदन किया कि अगर वह दिल्ली आएं तो उनके ढाबे पर जरूर आएं और यहा का खाना खाएं।
विज्ञापन
5 of 5
बाबा का ढाबा के मालिक कांता प्रसाद
- फोटो : ANI
बता दें कि कांता प्रसाद ने दिल्ली के मालवीय नगर में नया रेस्त्रां शुरू किया है। उन्होंने यह साफ किया है नए रेस्त्रां के साथ ही पुराना बाबा का ढाबा भी चलता रहेगा। अपना नया रेस्त्रां खुलने से कांता प्रसाद इतने खुश थे कि उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा कि यह सब सपने जैसा है। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनके जीवन में ये दिन आएगा और वह कोई रेस्त्रां खोलेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।