'कौन बनेगा करोड़पति 11' में बिहार से आए कंटेस्टेंट अजीत कुमार सोमवार को हॉट सीट पर बैठे। अजीत कुमार जेल अधीक्षक हैं। पहले वह रेलवे में अधिकारी थे। हाल ही में परीक्षा पास कर अजीत कुमार इस विभाग में नियुक्त हुए हैं। ट्रेनिंग के दौरान के अपने अनुभव बताते हुए अजीत कहते हैं कि 'मेरे मन में भी पहले कैदियों को लेकर डर था। मुझे लगता था कि मारपीट और लड़ाई होती होगी लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला। ट्रेनिंग के दौरान हमें सिखाया जाता है कि पाप से घृणा करो पापी से नहीं।'
केबीसी 11: अमिताभ ने बिहार के जेल अधीक्षक से पूछा बालाकोट से जुड़ा सवाल, क्या जीत पाएंगे एक करोड़?
अजीत कुमार ने शो में अभी तक बेहतरीन खेल दिखाया। सोमवार को वो 12.50 लाख जीतने में कामयाब रहे। उनसे पूछा गया- भारतीय वायुसेना द्वारा बालाकोट में स्थित आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर पर किए गए हवाई हमले को क्या कोडनेम दिया गया था?
जवाब: ऑपरेशन बंदर
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on
अजीत कुमार का खेल देख अमिताभ बच्चन कहते हैं कि 'आपने जिस तरह बेहतरीन खेल दिखाया बाकी कंटेस्टेंट को उससे सीख लेनी चाहिए।' सामने आए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि अजीत कुमार 15वें सवाल पर पहुंच जाते हैं जो एक करोड़ के लिए है।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on
अमिताभ बच्चन पहले एक करोड़ के लिए सवाल पूछते हैं, उसके बाद अजीत कुमार 50-50 लाइफ लाइन की मदद लेते हैं। अब वो करोड़पति बन पाते हैं या नहीं, ये तो आज के एपिसोड के बाद ही पता चलेगा।
गुरु पूर्णिमा की बधाईयां देने उमड़ा बॉलीवुड, अमिताभ-हेमा से तापसी-सोहा तक ने किए ऐसे ट्वीट