फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केबीसी 11: अमिताभ ने बिहार के जेल अधीक्षक से पूछा बालाकोट से जुड़ा सवाल, क्या जीत पाएंगे एक करोड़?

Tue, 12 Nov 2019 01:25 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Tue, 12 Nov 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
KBC 11 Amitabh Bachchan Show Bihar Contestant Ajit Kumar
केबीसी 11 - फोटो : सोनी

'कौन बनेगा करोड़पति 11' में बिहार से आए कंटेस्टेंट अजीत कुमार सोमवार को हॉट सीट पर बैठे। अजीत कुमार जेल अधीक्षक हैं। पहले वह रेलवे में अधिकारी थे। हाल ही में परीक्षा पास कर अजीत कुमार इस विभाग में नियुक्त हुए हैं। ट्रेनिंग के दौरान के अपने अनुभव बताते हुए अजीत कहते हैं कि 'मेरे मन में भी पहले कैदियों को लेकर डर था। मुझे लगता था कि मारपीट और लड़ाई होती होगी लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला। ट्रेनिंग के दौरान हमें सिखाया जाता है कि पाप से घृणा करो पापी से नहीं।'

KBC 11 Amitabh Bachchan Show Bihar Contestant Ajit Kumar
kbc 11 - फोटो : sony

अजीत कुमार ने शो में अभी तक बेहतरीन खेल दिखाया। सोमवार को वो 12.50 लाख जीतने में कामयाब रहे। उनसे पूछा गया- भारतीय वायुसेना द्वारा बालाकोट में स्थित आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर पर किए गए हवाई हमले को क्या कोडनेम दिया गया था?
जवाब: ऑपरेशन बंदर

KBC 11 Amitabh Bachchan Show Bihar Contestant Ajit Kumar
kbc 11 - फोटो : sony
12.50 लाख के सवाल का सही जवाब देते ही शो में हूटर बज जाता है जिसके बाद अमिताभ बच्चन को शो खत्म करना पड़ता है। आज अजीत कुमार आगे का खेल खेलते नजर आएंगे। उन्होंने अभी तक अपनी दो लाइफलाइन का इस्तेमाल किया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Superintendent Ajeet Kumar shares his thought about how our jails can function as rehabilitation centers for convicts. Learn more about his views and watch if he manages to win Rs 1 Crore on #KBC11, tonight at 9 PM @amitabhbachchan

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on


 
विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 11 Amitabh Bachchan Show Bihar Contestant Ajit Kumar
kbc 11 - फोटो : social media

अजीत कुमार का खेल देख अमिताभ बच्चन कहते हैं कि 'आपने जिस तरह बेहतरीन खेल दिखाया बाकी कंटेस्टेंट को उससे सीख लेनी चाहिए।' सामने आए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि अजीत कुमार 15वें सवाल पर पहुंच जाते हैं जो एक करोड़ के लिए है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Catch a glimpse of how tonight's hotseat contestant, Ajeet Kumar with his confidence makes it to the 15th question worth Rs. 1 crore. Will he be the next crorepati of the season? Tune in and find out only on #KBC11 this week at 9 PM. @amitabhbachchan

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on

विज्ञापन
KBC 11 Amitabh Bachchan Show Bihar Contestant Ajit Kumar
kbc 11 - फोटो : sony

अमिताभ बच्चन पहले एक करोड़ के लिए सवाल पूछते हैं, उसके बाद अजीत कुमार 50-50 लाइफ लाइन की मदद लेते हैं। अब वो करोड़पति बन पाते हैं या नहीं, ये तो आज के एपिसोड के बाद ही पता चलेगा।

गुरु पूर्णिमा की बधाईयां देने उमड़ा बॉलीवुड, अमिताभ-हेमा से तापसी-सोहा तक ने किए ऐसे ट्वीट 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed