सायंतनी घोष टीवी इंडस्ट्री में जाना पहचाना नाम हैं। इन दिनों सायंतनी स्टार प्लस के शो संजीवनी का हिस्सा हैं। शो में वह डॉक्टर अंजली के किरदार में हैं। इसके साथ ही वह बिग बॉस 6 में भी नजर आ चुकी हैं। सायंतनी मशहूर टीवी शो नागिन के पहले सीजन (2007-2009) में नजर आई थीं। अब करीब दस सालों बाद अभिनेत्री फिर एक बार शो में वापसी करने जा रही हैं। चर्चा है कि नागिन के चौथे सीजन में सायंतनी की एंट्री होने जा रही है। शो में वह जैस्मिन भसीन और निया शर्मा के बाद तीसरी नागिन बनेंगी।
नागिन 4: टीवी की सबसे पुरानी नागिन की होगी शो में वापसी, 10 साल बाद पुराने रूप में नजर आएंगी
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 12 Nov 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन