फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Karan johar host ott bigg boss 15 beautiful inside pictures viral on social media

बिग बॉस 15: घर की तस्वीर की पहली झलक आई सामने, जानिए इस बार क्या है शो की थीम

Sat, 31 Jul 2021 05:28 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 31 Jul 2021 05:28 PM IST
विज्ञापन
Karan johar host ott bigg boss 15 beautiful inside pictures  viral on social media
करण जौहर - फोटो : Instagram Post

बिग बॉस के हर सीजन में दर्शक हमेशा कुछ अलग ही देखने की उम्मीद करते हैं। हर सीजन के साथ मनोरंजन का डबल डोज देखने को भी मिलता है। शो के निर्माताओं की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वो अपने दर्शकों का  मनोरंजन करने में कोई कसर ना छोड़े। प्रतियोगियों की निजी जिंदगी से लेकर बिग बॉस के गेम तक हर चीज देखने का उत्साह दर्शकों के मन में बना रहता है।इस साल भी बिग बॉस में डबल धमाल देखने को मिलने वाला है क्योंकि टेलीविजन से पहले अब ये कंट्रोवर्शियल रिएलिटी शो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रहा है। 

विज्ञापन


ओटीटी बिग बॉस के घर की झलक आई सामने

प्रतियोगियों की लिस्ट के साथ-साथ हमेशा इस रिएलिटी शो के प्रशंसक ये जानने के लिए भी उत्सुक रहते हैं कि आखिरकार इस बार बिग बॉस का घर कैसा होगा। बिग बॉस का घर भी आकर्षण का केंद्र है, जहां अलग-अलग जगहों पर प्रतियोगी अपनी अलग-अलग यादें बनाते हैं। लेकिन जैसा कि हमने आपको बताया कि बिग बॉस के घर में इस बार डबल डोज देखने को मिलेगा ऐसे में बिग बॉस 15 के घर से पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होने वाले बिग बॉस के घर की झलक सामने आई है। 

विज्ञापन

Karan johar host ott bigg boss 15 beautiful inside pictures  viral on social media
वूट - फोटो : Voot

ओटीटी थीम है टैरो कार्ड 

बिग बॉस के घर की तस्वीरों को देखने के बाद यही लगता है  कि बिग बॉस काफी शानदार होने वाला है। बिग बॉस के घर में इस बार बहुत कुछ बदला बदला नजर आ रहा है। जहां डबल बेड के साथ ही ऊपर एक और बेड लगाया गया है तो वहीं बिग बॉस के घर की दीवारों पर अलग-अलग टेरो कार्ड्स बने हुए हैं। सभी शीशों को लाल रंग के कपड़े से ढका गया है। इन तस्वीरों को देखने के बाद ये अंदाजा लगाना बिलकुल गलत नहीं होगा कि इस बार घर का माहौल ज्योतिषी वाला होने वाला है।

 

करण जौहर करेंगे ओटीटी बिग बॉस को होस्ट

बता दें कि ओटीटी पर रिलीज होने वाले बिग बॉस को सलमान खान नहीं बल्कि करण जौहर होस्ट करेंगे। करण ने इस बारे में बातचीत करते हुए कहा, ‘मैं और मेरी मां दोनों बिग बॉस के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। हम एक दिन के लिए भी इसे मिस नहीं करते। एक दर्शक के रूप में कहूं तो इस शो में बहुत ड्रामा देखने को मिलता है। मैं शो की मेजबानी करना हमेशा पसंद करता हूं’।

Karan johar host ott bigg boss 15 beautiful inside pictures  viral on social media
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

मेरी मां का सपना साकार हुआ


करण जौहर ने आगे बातचीत करते हुए कहा, ‘मैं ओटीटी बिग बॉस होस्ट कर रहा हूं और ये सच में बहुत ही शानदार होने वाला है। ये मेरी मां का सपना साकार होने जैसा है। बिग बॉस ओटीटी पर और भी अधिक धमाकेदार और ड्रामेटिक होने वाला है। मैं यही उम्मीद कर रहा हूं कि मैं दर्शकों की और अपने दोस्तों की उम्मीदों पर खरा उतर सकूं। मैं दर्शकों के लिए वीकेंड का वार मजेदार बना सकूं मेरे अपने स्टाइल में और दर्शकों का मनोरंजन करूं’।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed